Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राज्यों की खबरें»Rozgar»बिहार के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार दिलाने की पहल, PDOT प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन
Rozgar

बिहार के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार दिलाने की पहल, PDOT प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन

Rajkumar YadavBy Rajkumar YadavJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना के नियोजन भवन में आयोजित PDOT प्रशिक्षक कार्यशाला में बिहार सरकार के अधिकारी विदेशों में सुरक्षित रोजगार एवं प्रवासन संबंधी प्रशिक्षण देते हुए।
पटना के नियोजन भवन में आयोजित PDOT प्रशिक्षक कार्यशाला में प्रशिक्षकों को विदेशों में सुरक्षित रोजगार और सुव्यवस्थित प्रवासन से जुड़ी जानकारी दी गई।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के सुरक्षित और सुव्यवस्थित प्रवासन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पटना स्थित नियोजन भवन में प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (PDOT) प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षकों को विदेश जाने वाले श्रमिकों को आवश्यक कानूनी, सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो द्वारा सोमवार को पटना के नियोजन भवन स्थित प्रतिबिंब सभागार में प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (PDOT) प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो सुनील कुमार ने की। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले कामगारों को सुरक्षित, व्यवस्थित और जागरूक प्रवास के लिए तैयार करने हेतु प्रशिक्षकों को आवश्यक कौशल और जानकारी प्रदान करना था।

अपने संबोधन में सुनील कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम से वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकें।

उन्होंने बताया कि विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने वाली नियोक्ता एजेंसियों के साथ समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे युवाओं को विश्वसनीय और सुरक्षित रोजगार मिल सके।

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा पटना के नियोजन भवन में आयोजित PDOT प्रशिक्षक कार्यशाला में विदेश जाने वाले कामगारों के सुरक्षित प्रवासन, ई-माइग्रेंट पोर्टल, श्रम कानून, स्थानीय संस्कृति और सुरक्षा संबंधी विषयों पर प्रशिक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकों को प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (PDOT) के उद्देश्य, विदेश जाने वाले श्रमिकों के अधिकार एवं दायित्व, कार्यस्थल की सुरक्षा, स्थानीय कानून, श्रम नियम, संस्कृति, सामाजिक परंपराएं तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा ई-माइग्रेंट पोर्टल, विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रणाली, श्रमिक पंजीकरण, डेटा एंट्री, बैच मैनेजमेंट और भारतीय दूतावास से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (नियोजन) प्रियंका कुमारी, उप निदेशक श्याम प्रकाश शुक्ला, उप निदेशक अश्वजीत कुमार परासर, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सभी जिलों के नियोजन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bihar Employment News Bihar Migration Bureau Bihar Overseas Employment Bihar Skill Development Bihar Youth Employment E-Migrate Portal Foreign Jobs Bihar Overseas Jobs Bihar PDOT Workshop Bihar PDOT प्रशिक्षण Safe Migration Bihar कौशल विकास बिहार रोजगार समाचार बिहार सरकार युवा रोजगार विदेश रोजगार समुद्रपार नियोजन ब्यूरो सुरक्षित प्रवासन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पत्रकार राजकुमार यादव
Rajkumar Yadav
  • Website

राजकुमार यादव पिछले तीन दशक से मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान इन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित अखबारों में वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर काम कर चुके हैं। बिहार की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले राजकुमार यादव को लालू यादव और नीतिश कुमार व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। फिलहाल वे freelancerpost.com में प्रमुख संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Posts

Just In

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

August 2, 2026
Featured

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

August 2, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.