Browsing: राज्यों की खबरें

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने अभ्यर्थियों से किया वादा पूरा किया है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Nalanda Dairy Curd Lassi Plant : बिहार में डेयरी क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम…

बिहार छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचकर गिरफ्तार छात्र नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों का हाल जाना। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी फोन पर घायलों से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों की गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई और गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पटना में 14 छात्र-युवा संगठनों ने संयुक्त रूप से छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। संगठनों ने हालिया पुलिस कार्रवाई के विरोध में 29 जुलाई से गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना, 30 जुलाई को काला दिवस, 1 सितंबर से जिला स्तर पर धरना और 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है। नेताओं ने गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दर्ज मुकदमों की वापसी की भी मांग की।

पटना के प्रेरणा IAS संस्थान ने 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 26 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित कराया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व IAS अधिकारियों, शिक्षकों और समाज के गणमान्य लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। समारोह में चयनित उम्मीदवारों ने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं। संस्थान के निदेशक लालटून यादव ने कहा कि प्रेरणा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रशासनिक सेवा तक पहुंचाना है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा पर प्रशासन का दुरुपयोग करने और जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार कराने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर जन सुराज चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना देगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने छात्रों के आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

बिहार विद्यापीठ, सदाकत आश्रम स्थित देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार…

पटना, 26 जुलाई। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) और एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पूर्व…

पटना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी…

बिहार के युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल…