Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में पठन पर्व शुरू, 7 तक चलेगा अभियान
Just In

राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में पठन पर्व शुरू, 7 तक चलेगा अभियान

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read7 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Reading Festival
'Reading Festival' begins in the state's elementary schools; campaign to run until the 7th.
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से पठन पर्व की शुरुआत की गई। बच्चों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने और भाषा दक्षता के विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित यह विशेष अभियान 7 जुलाई तक चलेगा। पठन पर्व की थीम ‘हर दिन कहानी, हर बच्चे की जुबानी’ रखी गई है।

मिशन निपुण बिहार के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के पहले दिन कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए विशेष वाचन गतिविधि आयोजित की गई। इसके तहत बच्चों ने अपनी पसंदीदा भाषा; हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली या अंग्रेजी में कहानी, कविता या अनुच्छेद का 15 मिनट तक जोर-जोर से पाठ किया। सीनियर विद्यार्थियों ने छोटे बच्चों का सहयोग करते हुए उन्हें बेहतर ढंग से पढ़ने और समझने में मदद की।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पठन पर्व की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अभियान बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने, भाषा कौशल को मजबूत करने और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि जब बच्चे नियमित रूप से पढ़ते हैं तो उनकी समझ, अभिव्यक्ति, कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है।

विद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लिया। कई विद्यार्थियों के धाराप्रवाह और प्रभावशाली वाचन से वहां उपस्थित शिक्षक भी प्रभावित दिखे। वाचन के लिए सिलेबस के अलावा स्कूल की लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों तथा अन्य पठन सामग्रियों का उपयोग किया गया। सामग्री के चयन में बच्चों की आयु, रुचि और सीखने के स्तर का विशेष ध्यान रखा गया।

bihar school education Mithilesh Tiwari elementary schools Reading Festival
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.