Author: yogesh255@yahoo.co.in

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

बिहार सरकार ने राज्य में भूमि निबंधन व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वैशाली (हाजीपुर) स्थित जिला निबंधन कार्यालय से अत्याधुनिक होम रजिस्ट्री डिजिटल सिस्टम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार में होम रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन भूमि सत्यापन, पेपरलेस निबंधन और जीआईएस आधारित स्थल निरीक्षण जैसी चार नई डिजिटल सेवाएं शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार की गई मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि उन्होंने…

Read More

हर रोज सुबह उठते ही शरीर पर चुभती हुई Insulin की सुई का तीखा दर्द, दिन में कई बार इंसुलिन के समय का हिसाब रखना, यह सिर्फ एक मेडिकल रूटीन नहीं बल्कि Diabetes के मरीजों का रोजमर्रा का मानसिक और शारीरिक तनाव है. जिससे वह हर पल गुजरते हैं, लेकिन अब उन्हें इस दर्द से और इंसुलिन की गुलामी से मुक्ति मिलने वाली है. अब मरीजों को रोजाना की बजाय हफ्ते में यानी सात दिन में सिर्फ एक बार इंसुलिन की सुई लगानी होगी. इससे मरीजों को एक बहुत बड़ी सुकून भरी राहत मिलेगी. इसे डायबिटीज के इलाज में क्रांतिकारी…

Read More

जन सुराज ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 13 जुलाई को प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करेंगे। प्रेस वार्ता में शिक्षक रामांशु सर भी पार्टी में शामिल हुए।

Read More

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के निमित्त चल रहे अभियान के क्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मंझनपुर) में स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस) के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में चायल विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं रक्त केंद्र प्रभारी रविरंजन सिंह ने रिबन काटकर किया. रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार से युवाओं को राष्ट्रहित, समाज हित के…

Read More

जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को सुबह 10 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन से पहले पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सुबह 10 बजे स्काउट एंड गाइड मैदान, छज्जूबाग में एकत्र होंगे। वहां से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में समर्थकों का काफिला गांधी मैदान होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचेगा, जहां उनका नामांकन दाखिल कराया जाएगा।…

Read More

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया है कि बिहार के किसी भी जिले में खाद की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडार उपलब्ध है और सभी जिलों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर उर्वरकों की कमी संबंधी खबरों के बीच कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों…

Read More

जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनुप्रिया यादव ने कहा है कि बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि कुल 1423.94 करोड़ रुपये का यह हस्तांतरण राज्य के वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं और अन्य जरूरतमंद नागरिकों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। डॉ. अनुप्रिया यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये…

Read More

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा “बंटी” के नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में एनडीए ने अपनी संगठनात्मक एकजुटता और चुनावी ताकत का भव्य प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित सभी सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता…

Read More

बिहार सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और प्रभावी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन और व्यापक डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। एक करोड़ नए राशन…

Read More