Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»कार्यकर्ताओं की उपेक्षा आरजेडी की आंतरिक सच्चाई- डा0 निहोरा प्रसाद यादव
Just In

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा आरजेडी की आंतरिक सच्चाई- डा0 निहोरा प्रसाद यादव

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read20 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
jdu pravakta nihora yadav
Neglect of party workers is the internal reality of the RJD
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता डा0 निहोरा प्रसाद यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति बचपन से सत्ता, सुविधाओं और शाही माहौल में पला-बढ़ा हो, उससे गरीब कार्यकर्ताओं की पीड़ा समझने की उम्मीद करना ही बेमानी है। आज तेजस्वी यादव भले ही अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए खुद को गरीब परिवार का बेटा बताने की कोशिश करें, लेकिन बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि उनका पूरा जीवन विशेषाधिकारों और ऐशो-आराम के बीच बीता है।

तेजस्वी यादव को राजनीति में अपनी पहचान बनाने के लिए न संघर्ष करना पड़ा, न जनता के बीच वर्षों तक पसीना बहाना पड़ा और न ही संगठन खड़ा करने की मेहनत करनी पड़ी। उन्हें अपने पिता की तैयार राजनीतिक विरासत आसानी से मिल गई। यही कारण है कि आज भी उन्हें पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का मूल्य समझ में नहीं आता, जिनके बूते कोई भी राजनीतिक दल मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आरजेडी का स्थापना दिवस 5 जुलाई को होता रहा है लेकिन 5 जुलाई के पहले स्थापना दिवस इसलिए मनाया गया चूंकि तेजस्वी यादव को भ्रमण पर जाना है।

आरजेडी के स्थापना दिवस के अवसर पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा सार्वजनिक मंच से यह कहना कि तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मिलने तक का समय नहीं निकालते, इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि पार्टी के भीतर भी उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी है। जब अपने ही नेता खुलेआम ऐसी बातें कह रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा आरजेडी की आंतरिक सच्चाई बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि बिहार के दूर-दराज गांवों से गरीब कार्यकर्ता अपनी जेब से खर्च कर पटना आते हैं, कई-कई दिनों तक इंतजार करते हैं, लेकिन उन्हें नेता प्रतिपक्ष से मिलने का अवसर तक नहीं मिलता। निराश होकर उन्हें वापस लौटना पड़ता है। यह स्थिति बताती है कि तेजस्वी यादव की राजनीति केवल मंचों और सोशल मीडिया तक सीमित है, जमीन पर कार्यकर्ताओं के सम्मान और संवाद से उनका कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आलीशान जीवनशैली के अभ्यस्त तेजस्वी यादव को एसी कमरों से बाहर निकलकर आम कार्यकर्ताओं के बीच बैठना शायद अपनी शान के खिलाफ लगता है। गांव से आने वाले साधारण कार्यकर्ताओं के पसीने की गंध उन्हें बर्दाश्त नहीं होती और संघर्ष की सच्चाई से उनका कभी वास्ता नहीं रहा, इसलिए वे उनसे दूरी बनाकर रखना बेहतर समझते हैं।

तेजस्वी यादव की राजनीतिक विश्वसनीयता पर वैसे भी गंभीर सवाल खड़े हैं। नौकरी के बदले जमीन मामलों में उनका नाम सामने आ चुका है। ऐसे में नैतिकता और संघर्ष की राजनीति का दावा करना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। बिहार की जनता अब परिवारवाद, दिखावे और झूठी सहानुभूति की राजनीति को पूरी तरह पहचान चुकी है और समय आने पर उसका उचित जवाब भी देगी।

dr. nihora prasad yadav jdu nishant kumar lalu yadav Rashtriya Janata Dal tejashwi yadav
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.