Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»मधेपुरा मिड डे मील मामला: हेडमास्टर निलंबित, रसोइया और साधनसेवी चयनमुक्त; शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देश पर कार्रवाई
Just In

मधेपुरा मिड डे मील मामला: हेडमास्टर निलंबित, रसोइया और साधनसेवी चयनमुक्त; शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देश पर कार्रवाई

Freelancer postBy Freelancer postJuly 19, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
मधेपुरा मिड डे मील मामले में कार्रवाई के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
मधेपुरा के गम्हरिया विद्यालय में मिड डे मील में छिपकली की पूंछ मिलने के मामले में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर हेडमास्टर निलंबित, रसोइया और साधनसेवी चयनमुक्त किए गए।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) में छिपकली की पूंछ मिलने और कुछ बच्चों के बीमार होने के मामले में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देर शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा प्रखंड साधनसेवी और रसोइया को चयनमुक्त कर दिया गया है। वहीं, मिड डे मील के डीपीओ के विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रविवार को घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री ने मधेपुरा के जिलाधिकारी से फोन पर बात कर पूरे मामले की तत्काल जांच कराने और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को डीईओ, मिड डे मील के डीपीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, रसोइया, साधनसेवी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

मिथिलेश तिवारी ने मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी विद्यालय में इस प्रकार की घटना दोबारा सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Education Bihar News FreelancerPost Hindi News Madhepura News Mid Day Meal School News गम्हरिया स्कूल छिपकली की पूंछ बच्चों की तबीयत खराब बिहार शिक्षा विभाग मधेपुरा मिड डे मील मिथिलेश तिवारी हेडमास्टर निलंबित
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.