Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Opinion»क्या हर छात्र आंदोलन सियासी ‘क्रेडिट पॉलिटिक्स’ का शिकार हो जाता है?
Opinion

क्या हर छात्र आंदोलन सियासी ‘क्रेडिट पॉलिटिक्स’ का शिकार हो जाता है?

Freelancer postBy Freelancer postJuly 23, 2026No Comments4 Mins Read76 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
सांकेतिक तस्वीर में छात्र प्रदर्शन, राजनीतिक झंडे और संसद भवन, जो छात्र आंदोलन और सियासी हस्तक्षेप पर आधारित विश्लेषण को दर्शाती है।
विश्लेषण: क्या छात्र आंदोलन राजनीतिक 'क्रेडिट पॉलिटिक्स' का शिकार हो जाते हैं और मूल मुद्दे पीछे छूट जाते हैं?
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

किसी सार्वजनिक आयोजनों में आपको ऐसे तमाम आयोजक मिल जाएंगे, जो सभी से पूछते दिखेंगे- भैया, व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं है. यह सवाल वे किसी फिक्र या आत्मीयता से नहीं, बल्कि एक खास संदेश देने के लिए करते हैं. वे चाहते हैं कि सामने वाले को यह महसूस हो कि पंडाल से लेकर लंगर तक की सारी व्यवस्था उन्हीं के दम पर खड़ी है. अपनी सियासत और रुतबे की चमक बढ़ाने के लिए यह उनका आजमाया हुआ नुस्खा है.

दरअसल, सियासत और सियासतदानों की तासीर ही ऐसी होती है—वे हर मंच को अपनी जनसभा और हर मुद्दे को अपनी चुनावी खाद बनाने का हुनर बखूबी जानते हैं। राजनीति की दुनिया में ‘क्रेडिट’ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि सबसे बड़ी मुद्रा (Currency) है। यहाँ पसीना किसी का भी बहे, अगर उस पर अपनी मुहर न लगाई जाए, तो सियासी नुकसान माना जाता है। क्रेडिट की इस दौड़ में यह मायने नहीं रखता कि नींव का पत्थर किसने रखा या लड़ाई की शुरुआत में किसने लाठियाँ खाईं; मायने सिर्फ यह रखता है कि कैमरे के सामने आखिरी झंडा किसने लहराया।

आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन कैमरे के सामने लाल किले पर कांग्रेस और कांग्रेस के सिपहसालारों ने झंडा फहराया. फिर प्रचारित किया गया कि आजादी कांग्रेस ने दिलाई. नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पांडेय समेत तमाम भारत माता के सपूत भुला दिए गए. अन्ना आंदोलन के साथ भी यही हुआ, अन्ना हजारे की लगाई चिंगारी पर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने जमकर सियासी रोटियां सेकी.

नेताओं और सियासी संगठनों का पूरा अस्तित्व ही इस बात पर टिका होता है कि वे दूसरों के द्वारा जलाई गई चिंगारी को अपना दिया बताकर पेश कर सकें। जब भी कोई निस्वार्थ, निष्पक्ष और बेदाग जन-आंदोलन अपनी ताकत से व्यवस्था को हिलाने लगता है, तो सियासत के ये ‘क्रेडिट चोर’ गिद्ध की तरह मंडराने लगते हैं—ताकि आंदोलन की जमीन, संघर्ष और नौजवानों के गुस्से को भुनाकर अपनी ढहती हुई राजनीतिक साख को दोबारा चमकाया जा सके।

बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि इसी ‘क्रेडिट पॉलिटिक्स’ का शिकार हुआ छात्रों का यह निस्वार्थ आंदोलन। पहले सीजेपी (CJP) जैसी संस्थाओं ने पर्दे के पीछे से इस आंदोलन का रुख मोड़ने की कोशिश की, और फिर राहुल गांधी ने इसे अपनी सियासी जमीन मजबूत करने का जरिया बना लिया। सवाल पूछा जा रहा है कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन के लिए जंतर मंतर क्यों नहीं गए. वो सीधे प्रधानमंत्री आवास को घेरने के लिए क्यों चले गए. जैसे ही राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला, छात्रों का आंदोलन छात्र बनाम सरकार की बजाए राहुल बनाम मोदी हो गया.

जमीनी मुद्दों पर भारी सियासी एजेंडा

‘क्रेडिट पॉलिटिक्स’ का नतीजा यह हुआ कि जिन छात्रों ने अपने हक और भविष्य की लड़ाई शुरू की थी, उनका मुद्दा पीछे छूट गया और पूरा मंच एक खास राजनीतिक एजेंडे का अखाड़ा बन गया। दरअसल, छात्र और युवाओं को आंदोलन के लिए बरगलाना आसान है. इसलिए सिविल सोसायटी संगठन पहले उन्हें समर्थन और कानूनी मदद के नाम पर उनके मंच पर सेंध लगाते हैं. जैसे ही वो वहां काबिज होते हैं, छात्रों के मुद्दे पीछे चले जाते हैं. फिर छात्रों के मुंह में व्यवस्था विरोधी बातें भरी जाने लगती हैं. तभी तो छात्रों के आंदोलन के मंच से हिंदू विरोधी बातें सुनाई पड़ने लगती हैं.

आंदोलन हाईजैक का नुकसान किसे?

कॉकरोच जनता पार्टी को मीडिया हाइप मिला, राहुल गांधी को सरकार को घेरने का मौका टीवी पर फुटेज मिली, लेकिन छात्रों को क्या मिला. छात्र जो मूल मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, वो बंट गए. असल मुद्दे पीछे छूट गए. आंदोलन सियासत और क्रेडिट पॉलिटिक्स का शिकार हो गया. यही नहीं आंदोलन पर प्रायोजित होने का आरोप भी लगा. ये भी संभव है कि आने वाले कई साल तक छात्रों का आंदोलनों से विश्वास खत्म हो जाए. जैसा अन्ना आंदोलन के वक्त हुआ था.

सरकार सीधे छात्रों से बात करे

इस मामले में सरकार से सवाल किए गए कि उसे छात्रों से बात करने में क्या दिक्कत है. इसमें कोई दो राय नहीं कि सरकार को छात्रों से बात करनी चाहिए. सरकार को भी कोई ठोस प्रयास करते दिखना चाहिए जिससे छात्रों का गुस्सा शांत हो. छात्रों की चिंताएं जायज हैं, पेपर लीक को हमारा सिस्टम क्यों नहीं रोक पा रहा. निश्चित रूप से लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ किसी को खेलने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. लेकिन इसे रोका कैसे जाए, इसका रास्ता तो हमारी सरकारों को ही तलाशना होगा.

CJP Credit Politics FreelancerPost Hindi Opinion Opinion Article Paper Leak Protest Political Agenda Political Interference Protest Analysis rahul gandhi Student Student Movement Student Politics Student Protest Student Protest Opinion आंदोलन विश्लेषण छात्र आंदोलन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Just In

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

August 2, 2026
Featured

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

August 2, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
More News

प्रयागराज NCZCC में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, देशभर के 30 युवा रंगकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

August 2, 2026
Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.