Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राजनीति»Bihar Politics»बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- प्रशासन का दुरुपयोग कर रही BJP, जीविका दीदियों से कराया जा रहा प्रचार
Bihar Politics

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- प्रशासन का दुरुपयोग कर रही BJP, जीविका दीदियों से कराया जा रहा प्रचार

Freelancer postBy Freelancer postJuly 27, 2026No Comments4 Mins Read2 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते जन सुराज के नेता एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर।
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर अपनी बात रखते जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना | FreelancerPost

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के सूत्रधार एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है और जीविका दीदियों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर इसे नहीं रोका गया तो जन सुराज के कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।

“भाजपा जितने नेता भेजना चाहती है भेजे, हमें आपत्ति नहीं”

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल को अपने नेता, कार्यकर्ता या संसाधन चुनाव प्रचार में लगाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी संख्या में नेता, विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं को उतारा है, जिसे वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा मानते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा इतनी बड़ी ताकत झोंकना यह दर्शाता है कि जन सुराज ने चुनाव को गंभीर मुकाबले में बदल दिया है। उनके अनुसार यह जन सुराज से अधिक बांकीपुर की जनता की लोकतांत्रिक जीत है, जिसने विकल्प की राजनीति को स्वीकार किया है।

“प्रशासन का इस्तेमाल कर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा”

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रशासनिक मशीनरी का उपयोग विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज के कार्यकर्ता जिन होटलों में अपने खर्च पर ठहरे हैं, वहां लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है, जबकि भाजपा नेताओं के ठहरने और खर्च को लेकर कोई जांच नहीं हो रही।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के बाहर से आए नेताओं के रहने और खाने का खर्च कौन उठा रहा है और इस संबंध में प्रशासन कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा।

“जीविका दीदियों का चुनाव में इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ”

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं और अर्धसरकारी कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के नाम पर महिलाओं के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केवल सोशल मीडिया पोस्ट हटाना पर्याप्त नहीं होगा। जिला प्रशासन को स्पष्ट आदेश जारी करना चाहिए कि जीविका से जुड़ी कोई भी महिला, कर्मचारी या अर्धसरकारी कर्मी चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेगी।

उन्होंने कहा कि जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल दो बार चुनाव आयोग से मिल चुका है और एक बार फिर चुनाव प्रेक्षक (Observer) से मुलाकात करेगा।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के सूत्रधार एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा, प्रशासन और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

“24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो चुनाव आयोग के बाहर धरना”

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव आयोग को अंतिम 24 घंटे का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में जीविका दीदियों को चुनावी प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया तो जन सुराज के नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।

छात्र आंदोलन पर भी बोले प्रशांत किशोर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने छात्रों के आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाएगा, जन सुराज उसका समर्थन करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि CJP के लोग बिहार आकर छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन करते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं का आक्रोश स्वाभाविक है।

“धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शुरुआत है”

प्रशांत किशोर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा यह साबित करता है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि यह अंत नहीं बल्कि शुरुआत है और आगे भी जनता के मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये नेता रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, विधानसभा प्रभारी रामबली चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार, सुभाष कुशवाहा, कुमार सौरव, कुमार शांतनु, राकेश पटेल, मसीउद्दीन, संजय ठाकुर सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FreelancerPost चुनाव आयोग छात्र आंदोलन जन सुराज जीविका धर्मेंद्र प्रधान पटना प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव बिहार राजनीति बीजेपी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.