Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राजेश राम बोले- सामाजिक न्याय के महान जननायक थे
Just In

बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राजेश राम बोले- सामाजिक न्याय के महान जननायक थे

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Congress pays tribute on Babu Jagjivan Ram's 40th death anniversary
Rajesh Ram calls him a great mass leader of social justice.
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संघर्ष, सादगी, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Congress pays tribute on Babu Jagjivan Ram's 40th death anniversary
Congress pays tribute on Babu Jagjivan Ram’s 40th death anniversary; Rajesh Ram calls him a great mass leader of social justice

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक बाबू जगजीवन राम ने अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक के रूप में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

राजेश राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने की उनकी सोच कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण आधार है और पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा बाबू जगजीवन राम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Congress Bihar congress news Jagjivan Ram पटना न्यूज बाबू जगजीवन राम बिहार कांग्रेस बिहार राजनीति राजेश राम सदाक़त आश्रम
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.