
एक तरफ जहां वेनेजुएला में 24 जून को भूकंप के बाद करीब हजार लोगों की मौत की खबरें हैं. इसी दहशत के बीच दिल्ली एनसीआर और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटकों की खबर ने पूरे उत्तर भारत को दहशत में डाल दिया. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में शनिवार शाम 7:00 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. जिसका असर आसपास के कई देशों में रहा. जिसमें अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, तुर्कमेनिस्तान समेत आठ देश शामिल है. भारत की बात करें तो यहां जम्मू कश्मीर और दिल्ली एनसीआर में झटके महसूस किए गए. इस दौरान लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
बता दें कि इससे पहले वेनेजुएला में भूकंप से तबाही की भीषण खबरें आईं. जिसमें 900 से ज्यादा लोग की मौत बताई जा रही है, साथ ही 3360 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जबकि 51 हजार से ज्यादा लोग लापता है जिनकी तलाश की जा रही है. म़ृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि यहां भूकंप के बाद भी प्रभावित इलाकों में भूकंप के 214 झटके आ चुके हैं. वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही हुई है.
क्यों आते हैं भूकंप?
भूकंप एक प्राकृतिक घटना है, जो पूरी तरह से साइंस और हमारी धरती की आंतरिक संरचना पर निर्भर करती है. बताया जाता है कि हमारी धरती की ऊपरी सतह एक कंक्रीट की ठोस जमीन जैसी नहीं है बल्कि यह ताश के पत्तों या फिर साथ बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेटों में बटी हुई है और यह प्लेट जमीन के अंदर मौजूद पिघले हुए लावे पर बहुत धीमी गति से तैर रही है. जब यह प्लेट आपस में टकराती हैं या फिर एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती हैं या फिर रगड़ खाती हैं तो उसे भारी प्रेशर और घर्षण पैदा होता है. इस घर्षण से जब वहां की चट्टानें टूटती हैं तो इससे बड़ी मात्रा में एनर्जी निकलती है और जब यह एनर्जी या यह तरंगे धरती की ऊपरी सतह पर पहुंचती है तो हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं भारत की बात करें तो यहां भारतीय प्लेट लगातार यूरेशियन प्लेट को नीचे से धक्का दे रही है इस वजह से इस इलाके में अक्सर भूकंप आते हैं.