Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार में 4 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाने की तैयारी
Just In

बिहार में 4 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाने की तैयारी

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
CPIML
Preparations underway to observe a state-wide protest day in Bihar on July 4
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

भाकपा (माले) ने बिहार में बढ़ती मॉब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़ों, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस दमन के खिलाफ 4 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। पार्टी के महासचिव  ने बुधवार को आरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यह घोषणा की।

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में सुशासन की जगह अब पुलिस राज, बुलडोजर राज और फर्जी मुठभेड़ों का दौर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉब लिंचिंग, जाति पूछकर हत्याएं, दलितों-पिछड़ों और गरीबों पर बढ़ते हमले लोकतंत्र और संविधान पर गंभीर हमला हैं। इन मुद्दों को लेकर पार्टी 4 जुलाई को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रेस वार्ता से पहले दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में पार्टी की एक उच्चस्तरीय टीम ने बिहारशरीफ, नगरनौसा और भोजपुर के बेलौटी गांव का दौरा किया। टीम ने राजगीर में पीट-पीटकर मारे गए दलित युवकों श्रवण पासवान और पिंटू पासवान के परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा नगरनौसा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन कर रहे लोगों पर हुए पुलिस दमन के पीड़ितों से भी बातचीत की गई।

भोजपुर के बेलौटी गांव में भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद दीपंकर ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने और पूरे मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और संबंधित प्रभावशाली लोगों को जांच पूरी होने तक निलंबित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को जाति के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए और हर पीड़ित को समान न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा की कमजोर होती स्थिति और नए श्रम कानूनों को भी जनता के अधिकारों पर हमला बताया।

दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा और रोजगार के सवाल पर युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री  से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

भाकपा (माले) ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में “दाम बांधो, काम दो”, “बुलडोजर राज खत्म करो”, “कानून का राज स्थापित करो” और “लोकतंत्र बचाओ” जैसे मुद्दों पर राज्यव्यापी जनआंदोलन का नया चरण अगस्त से शुरू किया जाएगा। से शुरू किया जाएगा।

Bihar July 4 Protest deepankar bhattacharya Political News Bihar Statewide Agitation Bihar
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.