उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मर्डर की वारदात सामने आई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करके घर के ही बाथरूम में उसे दफना दिया. इसके बाद उसने उस जगह के ऊपर फर्श बनवा दी. इस घटना के बाद पत्नी उस बाथरूम का इस्तेमाल करती रही. यही नहीं वो पुलिस को गुमराह भी करती रही. खुद पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखती रही और रोने का नाटक करती रही. करीब 45 दिन बाद इस मामले का खुलासा हुआ तब हुआ जब उसके जेठ को उस पर शक हुआ. जेठ द्वारा शक जताए जाने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
अब तक पुलिस जांच के मुताबिक आगरा में रहने वाले सुरेंद्र कुमार शर्मा को उसकी बीवी रूबी ने 17 मई की रात खीर में नींद की ढेर सारी गोलियां मिलाकर खिला दिया. इस वजह से पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की मौत हो गई. अगले दिन पत्नी रूबी ने लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. इसके लिए उसने घर के ही बाथरूम का इस्तेमाल किया. उसने बाथरूम के अंदर की गड्ढा खोदा और लाश को उसी गड्ढे में दफना दिया. इसके बाद सुरेंद्र के भाई अनिल ने सुरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. शुरुआत में रूबी रोने का नाटक करती रही और जांच कर रही पुलिस को गुमराह करती रही. इस दौरान वो खुद पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच भी करने का नाटक करती रही.
उधर सुरेंद्र के भाई अनिल को रूबी पर शक होने लगा था, क्योंकि इस दौरान मां की पेंशन वाले खाते से पैसे निकल रहे थे. अनिल को शक हुआ तो उसने रूबी से इस बारे में पूछा तो उसने ठीक-ठीक जवाब नहीं दिया. जब अनिल ने उसे आश्वासन दिया कि कोई बात है तो मुझे बता दो, मैं तुम्हे बचा लूंगा. इस पर रूबी ने अनिल को सारी बात बता दी. इसके बाद अनिल ने पुलिस को बुला लिया और बाथरूम का फर्श तोड़कर खुदाई की गई तो सुरेंद्र की लाश का कंकाल बरामद हुआ.
पुलिस पूछताछ में रूबी ने कहा कि उसका पति सुरेंद्र आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट किया करता था. इस बात से वो परेशान थी. इस वजह से उसने सुरेंद्र को जान से मारने का प्लान बनाया और खाने में खीर बनाई और एक साथ नींद की गई गोलियां उसमें डाल दी. इसका नतीजा ये हुआ कि सुरेंद्र की मौत हो गई. बता दें कि सुरेंद्र और रूबी की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बेटियां भी हैं. पहली बेटी 13 साल की और दूसरी बेटी 9 साल की है. दोनों के बाप की हत्या के बाद अब उनकी मां जेल में सजा काटेगी. भले ही दोनों अपने बड़े पापा अनिल के घर में रह सकेंगी. लेकिन फिलहाल मां-बाप का सहारा उन दोनों से छिन गया.
मेरठ में हुआ था नीले ड्रम वाला केस
पत्नी द्वारा अपने ही पति की ऐसा की मामला कुछ दिनों पर मेरठ में हुआ था. इस केस को मीडिया में खूब सुर्खियां मिली थी. क्योंकि इस केस में पत्नी ने अपने पति का मर्डर करके उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े करके नीले ड्रम में भर दिया था. घटना 3 मार्च, 2025 की है. पत्नी मुस्कान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. फिर लाश के 15 टुकड़े करके नीले ड्रम में रख कर उसे सीमेंट से पैक कर दिया था. जबकि सौरभ और मुस्कान की लव मैरिज हुई थी. मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान का बर्थडे मनाने लंदन से मेरठ आया था. लेकिन शायद उसे नहीं पता था कि यहां मौत उसका इंतजार कर रही है. बता दें कि मुस्कान के साथ शादी करने की वजह से सौरभ का अपने परिवार के साथ विवाद था और इसी वजह से परिवारवालों ने सौरभ को परिवार से बेदखल कर दिया था. हत्या के बाद सौरभ के भाई को मुस्कान पर शक हुआ. जिसके बाद जब घर से बदबू आने लगी तो घर की तलाशी में नीले ड्रम में सौरभ की लाश मिली.
