Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Crime File»सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, मेघालय सरकार से मांगी गिरफ्तारी रिकॉर्ड की प्रति
Crime File

सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, मेघालय सरकार से मांगी गिरफ्तारी रिकॉर्ड की प्रति

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 9, 2026Updated:July 9, 2026No Comments2 Mins Read3 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली
Honeymoon Murder Case: Supreme Court defers hearing on Sonam Raghuvanshi's bail plea
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय में हनीमून मर्डर मामले में अपने पति की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दिया है। जस्टिस मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने मेघालय सरकार से कहा कि सोनम रघुवंशी को उपलब्ध कराई गई गिरफ्तार करने की वजह बताने वाली कथित प्रति कोर्ट में दाखिल करें।

याचिका मेघायल सरकार ने दायर किया है। याचिका में सोनम रघुवंशी को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत को हाईकोर्ट द्वारा बरकरार रखने के आदेश को चुनौती दी गई है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि महिला को रिहा कर दिया गया है इसलिए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगा रहे हैं, लेकिन महिला को नोटिस जारी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि हाईकोर्ट ने सिर्फ इस आधार पर जमानत के आदेश को बरकरार रखा कि अरेस्ट मेमो में संबंधित धारा में त्रुटि थी।

सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि हाईकोर्ट ने जमानत को बरकरार रखकर कानूनन गलती की है। मेहता ने कहा था कि सोनम रघुवंशी और उसका पति मेघायल में हनीमून के लिए गया था। वहां पूरी योजना के तहत पति की हत्या कर दी गई। सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या घाटी में की और उसके शव को खाई गिरा दिया। इस मामले में तीन सहयोगी थे। हत्या कर सोनम रघुवंशी भाग गई और उसे यूपी से गिरफ्तार किया गया। मेहता ने कहा था कि हाईकोर्ट ने जिस वजह से जमानत दी वो एक टाईपिंग की गलती थी। उन्होंने कहा था कि कि सोनम रघुवंशी के भागने का खतरा है।

Bail Case Bail Hearing crime news Honeymoon Murder Case Justice Manoj Misra Meghalaya Government Meghalaya Honeymoon Murder Solicitor General Sonam Raghuvanshi Sonam Raghuvanshi Case Supreme Court Supreme Court News Tushar Mehta
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.