Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार में उद्योगों को मिलेगा नया बूस्ट! उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
Just In

बिहार में उद्योगों को मिलेगा नया बूस्ट! उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments2 Mins Read7 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
बिहार में उद्योगों को मिलेगा नया बूस्ट! उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
Industries in Bihar to get a new boost! Industries Minister Shreyasi Singh issues major directives to officials.
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार में उद्योगों के विकास और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उद्योग विभाग की ओर से बुधवार को बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने की, जिसमें राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने उद्यमियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, भूमि आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, बैंकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने, उद्यमियों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण की व्यवस्था विकसित करने, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने पर विशेष जोर दिया।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने आयोग के सुझावों का स्वागत करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में बेहतर औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने, निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार निराला, सदस्य गणेश साव, रोहित चन्द्रा, कमलजीत सिंह, किरण गुप्ता, आलोक कुमार भगत, मुकुल कुमार गुप्ता, उद्योग निदेशक-सह-सदस्य सचिव, उद्योग विभाग के अपर सचिव अनिल कुमार तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Bihar Business Commission Bihar Business News Bihar Entrepreneur Bihar Government Bihar Industrial Development Bihar Industries Bihar Industry Industry Department Bihar Investment in Bihar MSME Bihar Industrial Policy Bihar Shreyasi Singh Startup Bihar
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.