Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Featured»20 जुलाई संसद मार्च: एनआईए जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 24 जुलाई को सुनवाई
Featured

20 जुलाई संसद मार्च: एनआईए जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 24 जुलाई को सुनवाई

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read54 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
दिल्ली हाईकोर्ट की इमारत, जहां 20 जुलाई संसद मार्च की NIA जांच की मांग वाली याचिका पर 24 जुलाई को सुनवाई होगी।
20 जुलाई संसद मार्च की NIA जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 24 जुलाई को सुनवाई करेगा।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर 20 जुलाई के संसद मार्च की एनआईए जांच की मांग की गई है। हाईकोर्ट इस याचिका पर कल यनि 24 जुलाई को सुनवाई करेगी। आज इस याचिका को चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की जिसके बबाद कोर्ट ने 24 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

मेंशनिंग के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील बरुण कुमार सिन्हा ने मेंशन करते हुए कहा कि ये तथाकथित छात्र आंदोलन से जुड़ा हुआ मामला है। इस आंदोलन से पूरी दिल्ली बंधक बन गई थी। सड़कों ब्लॉक कर दी गई हैं जिससे दिल्ली के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद कोर्ट ने 24 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। याचिका अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने दायर किया है।

याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर का आंदोलन राजनीति से प्रेरित था और उसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है जो देश को अस्थिर करना चाहते हैं। ये प्रदर्शन असली छात्रों का प्रदर्शन नहीं था बल्कि इसके पीछे व्यापक साजिश थी। याचिका में अग्रवाल ने इस मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। याचिका में मांग की गई है कि दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसकी जांच एनआईए को सौंपी जाए ताकि हिंसा और तोड़फोड़ के पीछे कौन लोग हैं इसका पता लगाया जा सके।

20 जुलाई संसद मार्च delhi high court Delhi News Delhi Police FIR FreelancerPost High Court Hearing Jantar Mantar Protest NIA Investigation NIA Investigation Demand NIA Probe Petition Parliament March 20 July Parliament Protest News Satish Kumar Agrawal एनआईए जांच दिल्ली हाईकोर्ट संसद मार्च
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.