Author: संजय कुमार, रेजिडेंट एडिटर

Sanjay kumar

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के 2026-27 के डूसू चुनाव को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में चुनाव प्रक्रिया में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। मामले पर हाईकोर्ट में 16 सितंबर को सुनवाई होगी। याचिका दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा विजेता ने दायर की है। मंगलवार को याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। इसके बाद कोर्ट…

Read More

गौरव भाटिया के खिलाफ AI जनित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने पोस्ट हटाने का आश्वासन दिया। कोर्ट ने 24 घंटे में कार्रवाई का निर्देश दिया।

Read More

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे टेंडर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने सात आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया।

Read More

विनेश फोगाट ने 14 सितंबर को होने वाले 2026 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से इस पर जवाब मांगा है।

Read More

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को 5 लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई।

Read More

टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद बारामूला सांसद इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने NIA से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि क्या दिल्ली में रहने जैसी कड़ी शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी जा सकती है।

Read More

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पटियाला हाउस कोर्ट ने महेश गुप्ता, पीजी संचालक सुधांशु और ठेकेदार सनोज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

Read More

वैवाहिक रेप को अपराध बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम सवाल उठाए हैं। कोर्ट तीन हफ्ते बाद अंतिम सुनवाई करेगा और मौजूदा कानूनी अपवाद की संवैधानिक वैधता पर विचार करेगा।

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने DU के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को PIL दाखिल करने को कहा है।

Read More

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पटियाला हाउस कोर्ट ने महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। उनके माता-पिता हरिराम और ऊर्मिला गुप्ता न्यायिक हिरासत में हैं। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

Read More