Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»More News»अब बिहार विधानसभा सचिवालय में ही होगी गोपनीय दस्तावेजों की छपाई, डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस स्थापना की तैयारी शुरू
More News

अब बिहार विधानसभा सचिवालय में ही होगी गोपनीय दस्तावेजों की छपाई, डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस स्थापना की तैयारी शुरू

Freelancer postBy Freelancer postJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस स्थापना को लेकर अधिकारियों एवं गुलजारबाग प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधानसभा सचिवालय में डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने के प्रस्ताव पर अधिकारियों और गुलजारबाग प्रेस के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विधानसभा सचिवालय में डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना से संबंधित आवश्यक विषयों पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सचिवालय के वरीय अधिकारी, बिहार सचिवालय मुद्रणालय (गुलजारबाग प्रेस) के प्रतिनिधि तथा बिहार विधान परिषद के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा सचिवालय के सत्र संबंधी अधिकांश महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मुद्रण बिहार सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग, पटना द्वारा कराया जाता है। इसके अलावा सदस्यों के लेटर पैड, विधानसभा लेटर पैड, लिफाफे, डायरी, दूरभाष निर्देशिका, कार पास, विभिन्न प्रकार के बीटीसी फॉर्म, वेतन रजिस्टर सहित अन्य सामग्री का मुद्रण स्थानीय एजेंसियों के माध्यम से कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में आकस्मिक एवं अत्यावश्यक दस्तावेजों की समय पर छपाई कराना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। साथ ही मुद्रणालय विधानसभा सचिवालय से दूर होने के कारण मुद्रित सामग्री उपलब्ध कराने में भी अतिरिक्त समय लगता है। इन व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए विधानसभा सचिवालय परिसर में ही बिहार सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग के मानकों के अनुरूप डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

बैठक में गुलजारबाग प्रेस के प्रतिनिधियों ने बताया कि डिजिटल प्रेस की स्थापना के लिए लगभग 2500 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाले भवन एवं स्टोर की आवश्यकता होगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय के वरीय अधिकारियों को उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस स्थापित होने के बाद A3 आकार तक के रंगीन एवं ब्लैक एंड व्हाइट दस्तावेजों की छपाई और बाइंडिंग सचिवालय परिसर में ही की जा सकेगी। इससे विधानसभा की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और समयबद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि सचिवालय में डिजिटल प्रेस की स्थापना से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, मुद्रण लागत में कमी होगी तथा गोपनीय एवं संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा प्रिंट ऑन डिमांड सुविधा उपलब्ध होने से आवश्यकता के अनुसार तत्काल दस्तावेजों की छपाई संभव होगी और गोपनीय दस्तावेजों को सचिवालय के भीतर ही सुरक्षित तरीके से मुद्रित किया जा सकेगा।

बैठक में अधिकारियों ने डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

Bihar Assembly Bihar Government Bihar News bihar vidhan sabha Digital Press dr prem kumar FreelancerPost Gulzarbag Press Legislature Patna Printing Press
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.