Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राज्यों की खबरें»बांकीपुर उपचुनाव: जद(यू)-भाजपा की रणनीतिक बैठक, नीरज कुमार सिन्हा की जीत के लिए नेताओं ने भरी हुंकार
राज्यों की खबरें

बांकीपुर उपचुनाव: जद(यू)-भाजपा की रणनीतिक बैठक, नीरज कुमार सिन्हा की जीत के लिए नेताओं ने भरी हुंकार

Freelancer postBy Freelancer postJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read7 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना के कर्पूरी सभागार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर आयोजित एनडीए की रणनीतिक बैठक में जद(यू) और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा।
पटना स्थित जद(यू) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित बैठक में एनडीए नेताओं ने प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की ऐतिहासिक जीत के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह (गांधी जी), विधायक अरुण मांझी, वशिष्ठ सिंह, विशाल साह, प्रदेश महासचिव अंजुम आरा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘बांकीपुर का प्रतिनिधित्व योग्य हाथों में रहना चाहिए’

बैठक को संबोधित करते हुए जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कृष्ण वल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा, ठाकुर प्रसाद और नवीन कुमार सिन्हा जैसे दिग्गज नेताओं की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे गौरवशाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसी अनुचित व्यक्ति के हाथों में नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के विकास संदेश को घर-घर पहुंचाने और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया।

‘कार्यकर्ता आधारित राजनीति केवल एनडीए में संभव’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए ने मंडल स्तर के समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जो कार्यकर्ता आधारित राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर हर मतदाता तक पहुंचने और एनडीए उम्मीदवार की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

‘विकसित बिहार के संकल्प को मिलेगी मजबूती’

विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत विकसित बिहार के संकल्प को और मजबूती देगी।

नीरज कुमार सिन्हा ने मांगा समर्थन

बैठक के अंत में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Bankipur Assembly Bankipur Bypoll Bihar By Election Bihar Politics BJP Bihar jdu bihar Narendra Modi NDA Candidate Neeraj Kumar Sinha nitish kumar Patna News Sanjay Sarawgi Umesh Singh Kushwaha एनडीए जदयू नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर बिहार राजनीति भाजपा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.