Browsing: कोर्ट न्यूज

गौरव भाटिया के खिलाफ AI जनित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने पोस्ट हटाने का आश्वासन दिया। कोर्ट ने 24 घंटे में कार्रवाई का निर्देश दिया।

छात्र आंदोलनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं के साथ केवल सख्ती नहीं, बल्कि संवाद और काउंसलिंग जरूरी है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि कुछ युवा पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में शामिल हों, तब भी प्रशासन को पहले उन्हें समझने का प्रयास करना चाहिए।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में कथित हंगामे और अभद्र व्यवहार के मामले में गिरफ्तार दो लॉ छात्रों प्रबल प्रताप सिंह और चंद्रभान को ₹25-25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अदालत ने दोनों को जांच में सहयोग करने, ट्रायल के दौरान हर तारीख पर उपस्थित रहने और गवाहों या साक्ष्यों को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया है। यह मामला 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई घटना से जुड़ा है।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) से जुड़े मामले में कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और…