Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Blog»प्रयागराज में तीन दिवसीय ‘जनजातीय उत्सव’ का आगाज, नाटक ‘शिप्रा’ ने जगाई नदी संरक्षण की अलख
Blog

प्रयागराज में तीन दिवसीय ‘जनजातीय उत्सव’ का आगाज, नाटक ‘शिप्रा’ ने जगाई नदी संरक्षण की अलख

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 27, 2026Updated:June 27, 2026No Comments3 Mins Read14 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

कभी देवताओं की आराधना, कभी लोकजीवन की आस्था तो कभी भारतीय संस्कृति की शाश्वत चेतना इन सभी भावों को समेटे नृत्य-नाट्य “शिप्रा” ने शनिवार की शाम प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लगभग एक घंटे दस मिनट तक चली प्रस्तुति में कलाकारों ने नृत्य, संगीत और अभिनय के सशक्त समन्वय से उज्जयिनी की जीवनदायिनी शिप्रा नदी की सांस्कृतिक यात्रा को सजीव कर सभागार को देर तक तालियों की गूंज से भर दिया।

प्रयागराज में नाटक शिप्रा का मंचन


उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के पहले दिन नाट्य प्रस्तुति का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वरुण पांडे, रजिस्ट्रार, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, प्रयागराज, श्री सुदेश शर्मा, निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं श्रीमती कल्पना सहाय,कार्यक्रम सलाहकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगीता शर्मा के निर्देशन में मंचित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति में दिखाया गया कि आठ खंडों में विभाजित इस नृत्य-नाट्य में शिप्रा नदी की पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा को आकर्षक ढंग से मंचित किया गया। भारतीय समकालीन नृत्य, लोकनृत्य, संगीत, अभिनय और प्रभावशाली मंच सज्जा के माध्यम से शिप्रा को केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवन, करुणा, ऊर्जा और लोकमंगल की शाश्वत धारा के रूप में प्रस्तुत किया गया. प्रस्तुति में दर्शाया गया कि शिप्रा ने सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग से लेकर वर्तमान समय तक मानव सभ्यता, धर्म-अधर्म के संघर्ष, संस्कृति के विकास और समाज के बदलते स्वरूप की साक्षी बनकर भारतीय परंपरा को समृद्ध किया है। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण अभिनय और नृत्य प्रस्तुति से शिप्रा की सांस्कृतिक महत्ता को जीवंत कर दिया।


नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन की आधारशिला हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए
नाटक की रचना योगेश त्रिपाठी ने की है, जबकि संगीत संयोजन कुलदीप सारवा एवं दुर्ग द्वारा किया गया। नाट्य प्रस्तुति में प्रियंका शर्मा, श्रेयसी चौधरी, मेघना रायकवार, ट्विंकल, संजन श्याम, सेजल राजपूत, एंजेल जैन, भूमि साहू, आनंद मिश्रा और रचना मिश्रा ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक श्री सुदेश शर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा नाट्य निर्देशिका संगीता शर्मा को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के प्रतिनिधि आनंद मिश्रा मौजूद रहे।

Environment prayagraj saverivers ShipraPlay Theatre tribalculture uttarpradesh WaterConservation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Blog

पेपर लीक पर छात्रों का बड़ा आंदोलन: 4 अगस्त को पटना में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

July 31, 2026
Aapki Khabar

प्रयागराज में लोक संस्कृति की अनमोल विरासत ‘ढेड़िया’ पर ‘विमर्श’

July 19, 2026
Blog

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, शिक्षा सुधार के विभिन्न मॉडलों पर हुई विस्तृत चर्चा

July 13, 2026
Just In

राममंदिर को लेकर अखिलेश हिंदुओं में भ्रम फैला रहे हैं- सीएम योगी

July 2, 2026
Aapki Khabar

प्रयागराज में 19 जुलाई को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.