Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»“क्या आमिर खान ‘लव जिहाद’ के ब्रांड एंबेसडर बने?”- नितेश राणे
Just In

“क्या आमिर खान ‘लव जिहाद’ के ब्रांड एंबेसडर बने?”- नितेश राणे

Freelancer postBy Freelancer postJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read19 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
आमिर खान, Aamir Khan, आमिर खान तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट, Gauri Spratt, नितेश राणे, Nitesh Rane, नाजिया इलाही खान, Shekhar Suman, बॉलीवुड, Bollywood News, Celebrity News, Entertainment News, Maharashtra Politics
आमिर खान की तीसरी शादी के बाद महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे और बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान के बयानों से नई राजनीतिक बहस छिड़ गई।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सवाल किया है कि लव जिहाद का चेहरा कौन है और क्या आमिर खान इस तरह की चर्चा का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. राणे ने कहा कि जो युवा सेलिब्रिटी की फिल्मों को देखते हैं, उन्हें बड़ा स्टार बनाते हैं उन्हें भी ऐसे मामलों पर अपनी राय बनाते समय विचार करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि जब दिग्गज लोग अपनी प्राइवेट लाइफ में इस तरह के निर्णय लेते हैं तो समाज को इस पर विचार करना चाहिए. हिंदू समाज से अपील है कि वह किसी भी सेलिब्रिटी को सपोर्ट देने से पहले सोच विचार कर निर्णय लें.

बता दें कि बीती पांच जुलाई को अभिनेता आमिर खान ने ब्यूटी प्रोफेशनल गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से पहली शादी की थी. फिर किरण राव से दूसरी शादी की अब उन्होंने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. उन पर सवाल उठाने वाले लोगों का कहना है कि हर बार आमिर खान को हिंदू लड़की ही पसंद क्यों आती है. उन्हें अपने मुस्लिम समाज में शादी के लिए लड़कियां क्यों नहीं मिलती है. सवाल उठाने वाले लोग उन पर लव जिहाद का आरोप लगाते हैं कि हर बार वो हिंदू लड़कियों से शादी के बाद और उनसे बच्चे होने के बाद नई हिंदू लड़की से शादी कर लेते हैं. हालांकि इन आरोपों पर अब तक आमिर खान या उनके परिवार की कोई सफाई या बयान नहीं आया है.

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने 'लव जिहाद' को लेकर सवाल उठाया, जबकि बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। दूसरी ओर, शेखर सुमन ने अपने शो में आमिर खान की शादी को लेकर व्यंग्य किया। इन बयानों के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

“ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे आमिर खान”

मशहूर शो शेखर टुनाइट के एंकर और होस्ट शेखर सुमन ने अपने शो में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि – सियासी पार्टियों को गठबंधन चलाने का तरीका आमिर खान से सीखना चाहिए, इन्होंने पहला गठबंधन टूटा तो दूसरा किया, दूसरा टूटा तो तीसरा किया. पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं और आमिर खान ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं.

“हिंदू धर्म क्यों नहीं अपना लेते आमिर”

बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने भी आमिर खान की तीसरी शादी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता की तीनों पत्नियां हिंदू समाज से क्यों रही हैं. अगर उन्हें हिंदू धर्म की महिलाओं से शादी करना इतना पसंद है तो वो हिंदू धर्म को अपना क्यों नहीं लेते.

आमिर खान की तीनों पत्नी

आमिर खान की 3 शादी की टाइमलाइन

पहली शादी : रीना दत्ता से 1986 में शादी, 2002 में तलाक, दो बच्चे
दूसरी शादी : किरण राव से 2005 में शादी, 2021 में तलाक, सरोगेसी के जरिए एक बच्चा
तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई, 2026 को शादी

Aamir Khan Bollywood News Celebrity News Entertainment News Gauri Spratt Nitesh Rane Shekhar Suman आमिर खान आमिर खान तीसरी शादी गौरी स्प्रैट नाजिया इलाही खान नितेश राणे बॉलीवुड
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.