Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राज्यों की खबरें»Rozgar»बिहार में बनेगी नई कोचिंग नीति, शिक्षा मंत्री ने दिए बड़े निर्देश; TRE-4 और मॉडल स्कूलों की समीक्षा
Rozgar

बिहार में बनेगी नई कोचिंग नीति, शिक्षा मंत्री ने दिए बड़े निर्देश; TRE-4 और मॉडल स्कूलों की समीक्षा

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read13 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए।
पटना में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार में कोचिंग व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग के बीच शिक्षा विभाग अब राज्य की अपनी समग्र कोचिंग नीति तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। मंगलवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा, सीकर और देश के अन्य प्रमुख शिक्षा केंद्रों की कोचिंग व्यवस्था का अध्ययन कर बिहार के लिए व्यापक कोचिंग नीति तैयार की जाए।

गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्तर पर कोचिंग नीति बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए व्यवस्था विकसित करने की मांग को लेकर छात्र संगठन पहले कई बार आंदोलन और प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में सरकार का यह कदम छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग से जुड़ा माना जा रहा है।

बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विभाग के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 कार्यदिवस के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा विभाग में टीम वर्क की संस्कृति को और मजबूत बनाया जाए।

TRE-4 भर्ती, मॉडल स्कूल और नई कोचिंग नीति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी।

25 जुलाई तक BPSC को भेजी जाएगी TRE-4 की अधियाचना

बैठक में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर आगे बढ़ सके।

मॉडल स्कूलों में 4 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन

प्रदेश के सभी प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे मॉडल स्कूलों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। शिक्षा मंत्री ने अन्य राज्यों के मॉडल स्कूलों की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने और इस विषय पर अगले सोमवार को विशेष समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

अगले सप्ताह आएगी केंद्र की टीम

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा सुधार और नवाचार के विभिन्न पहलुओं का आकलन करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक टीम अगले सप्ताह बिहार का दौरा करेगी। अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

सिमुलतला विद्यालय और मदरसा बोर्ड पर भी निर्देश

बैठक में सिमुलतला आवासीय विद्यालय में सामने आई अनियमितताओं को दूर करने, मदरसा बोर्ड को नए भवन में स्थानांतरित करने तथा विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

हर महीने गांव जाएंगे BEO और DEO

शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) प्रत्येक माह एक दिन गांव में रुककर अभिभावकों से संवाद करेंगे और विद्यालयों की स्थिति पर फीडबैक लेंगे।

अपार आईडी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करने और उन्हें मिलने वाली राशि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही ई-शिक्षा कोष की व्यवस्था को मजबूत करने, निधियों के दुरुपयोग की जांच कराने और केंद्र से प्राप्त राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

राज्य शिक्षा समिति के गठन पर विचार

बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति की तर्ज पर राज्य शिक्षा समिति के गठन के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहा है तथा सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।

APAAR ID TRE-4 कोचिंग नीति बिहार शिक्षा मंत्री बिहार शिक्षा विभाग मिथिलेश तिवारी मॉडल स्कूल शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.