Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक की, बूथ से मंडल स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
Just In

बिहार कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक की, बूथ से मंडल स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read4 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
The Bihar Congress held a monthly review meeting with district unit presidents
The Bihar Congress held a monthly review meeting with district unit presidents, emphasizing organizational expansion from the booth to the mandal level.
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में शुक्रवार को बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में संपन्न हुई।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बूथ स्तर तक की कमिटी संगठन सृजन अभियान के तहत बनाने को प्रतिबद्ध है। जिला कांग्रेस कमिटी के सहयोग से इस अभियान को गति देते हुए प्रखंड कमिटियों के निर्माण के बाद मंडल कमिटियों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। आज के बैठक में मूल रूप से मासिक समीक्षा के दौरान प्रत्येक सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की समीक्षात्मक रिपोर्ट कनेक्ट सेंटर के माध्यम से विश्लेषण किया गया और उन्हें टास्क निर्धारित किये गये। साथ ही विभिन्न जिलों के अंतर्गत संचालित पार्टी के निर्देशानुसार कार्यक्रमों को ग्रेडिंग सिस्टम के माध्यम से तीन कैटेगरी में वांट कर उनमें सुधार को रेखांकित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जुलाई महीने के अंत तक वर्धा में जिलाध्यक्षों की दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी उनके विचार और सुझाव मांगे जिन्हें आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि संगठन सृजन साथी अभियान की गतिशीलता से सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के निर्माण में गति आई है। संगठन को राज्य में धारदार बनाने में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने प्रत्येक जिला की समीक्षा को व्यक्तिगत तौर पर सुनकर जिलाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिए।

इस दौरान संगठन सृजन साथी अभियान के तहत सदस्यता अभियान के अनुसार योग्य हुए प्रदेश पदाधिकारियों को भी बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गये।

बैठक में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा , बिहार के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम, विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान , मीडिया चेयरमैन, राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी, राजीव मेहता , डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय , पंकज यादव, कमल कमलेश, प्रेमचंद सिंह, विमलेश तिवारी, सहित सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

Bihar congress Bihar Political News Congress District Presidents Krishna Allavaru Rajesh Ram Congress
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Blog

पेपर लीक पर छात्रों का बड़ा आंदोलन: 4 अगस्त को पटना में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.