Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राज्यों की खबरें»Rozgar»गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिए बिहार सरकार प्रयासरत : शिक्षा मंत्री
Rozgar

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिए बिहार सरकार प्रयासरत : शिक्षा मंत्री

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026No Comments2 Mins Read15 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
education Mithilesh Tiwari
Government striving to expand quality education-Mithilesh Tiwari
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि मेधावी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम नहीं होती, बल्कि इसमें माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिक्षा मंत्री मंगलवार को राजधानी के मरचा-मरची रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विद्या भारती, दक्षिण बिहार के तत्वावधान में आयोजित समारोह में सरस्वती शिशु मंदिरों के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

शिक्षा मंत्री ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। यह व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार भी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, कौशल और मूल्यों के बल पर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल लाल यादव, विद्या भारती के प्रदेश मंत्री प्रो. नरेन्द्र कुमार सिंह के अलावा विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

education education Mithilesh Tiwari quality education
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Just In

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई सहकारिता नीति 2026 लागू, किसानों की आय बढ़ाने और बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी

July 31, 2026
Rozgar

TRE-4 : बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना

July 31, 2026
राज्यों की खबरें

बिहार को मिली बड़ी डेयरी सौगात: नालंदा डेयरी में बनेगा 20 एमटी दही-लस्सी प्लांट, किसानों को होगा फायदा

July 28, 2026
Bihar Politics

बिहार छात्र आंदोलन: बेऊर जेल पहुंचे कांग्रेस प्रभारी, राहुल गांधी ने घायलों से फोन पर पूछा हाल

July 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.