Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»5 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती
Just In

5 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Ram Vilas Paswan birth anniversary
Ram Vilas Paswan birth anniversary
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती आगामी 5 जुलाई को पूरे बिहार में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामविलास पासवान की जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।

पार्टी की ओर से पटना स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय, उनकी कर्मभूमि हाजीपुर के रामविलास स्मृति पार्क तथा उनके पैतृक गांव शहरबनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर भी जयंती समारोह आयोजित होंगे।

कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना, हाजीपुर और शहरबनी समेत कई स्थानों पर पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे और कार्यकर्ताओं के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे, विधायक मुरारी गौतम, प्रकाश चंद्र, अरुण कुमार शाह, अमित कुमार रानू, मिथुन कुमार, बेबी देवी, विनीता मेहता, उदय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय, दलित-गरीबों के उत्थान और समावेशी राजनीति के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प इस अवसर पर दोहराया जाएगा।

birth anniversary ljp Padma Bhushan ram bilash paswan
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.