Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»नीतीश कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई का किया निरीक्षण, संगठन को दिए अहम निर्देश
Just In

नीतीश कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई का किया निरीक्षण, संगठन को दिए अहम निर्देश

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Nitish Kumar inspected the public hearing at the JD(U) state office and issued important directives to the organization
Nitish Kumar inspected the public hearing at the JD(U) state office
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना स्थित जद(यू) प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया और आम लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से जनसमस्याओं के निष्पादन, प्राप्त आवेदनों के निस्तारण और उनसे संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे

इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से संगठन की गतिविधियों, विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता, ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार को देखते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

हम आपको बता दें कि नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदेश कार्यालय में आयोजित यह निरीक्षण और संगठनात्मक समीक्षा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

JDU nitish kumar Nitish Kumar News जद(यू) प्रदेश कार्यालय जदयू जनता दल यूनाइटेड नीतीश कुमार बिहार राजनीति
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.