Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»पटना में भी राहुल गांधी की सुनाई देगी गूंज, 11 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर एक्शन कमेटी की बैठक
Just In

पटना में भी राहुल गांधी की सुनाई देगी गूंज, 11 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर एक्शन कमेटी की बैठक

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 29, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
rahul gandhi ad
rahul gandhi at patna
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

नीट पेपरलीक, भर्ती में देरी, बेरोज़गारी और शिक्षा के मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्रों को संबोधित करेंगे। देश भर में चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत राहुल पटना आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के लिए एक्शन कमेटी की पहली बैठक गांधी संग्रहालय पटना में हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों और एक्शन ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विशेष रूप से बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और महासचिव कन्हैया कुमार मौजूद रहे। 

बैठक में अनुपम कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और उपस्थित सदस्यों को उनकी ज़िम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को छात्रों के बीच जाकर उनसे संपर्क एवं संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि छात्रों को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देनी है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था सिलेक्शन प्रक्रिया कम और इंजेक्शन प्रक्रिया अधिक बन गई है। लाखों युवा सालों तक मेहनत करते हैं, लेकिन सीमित अवसरों, भर्ती में देरी और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण अधिकांश छात्रों को निराशा का सामना करना पड़ता है। 

बैठक को कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की आवाज़ है। यह उन छात्रों और उनके परिवारों की पीड़ा एवं संघर्ष को सामने लाने का प्रयास है, जो सालों की कठिन मेहनत के बावजूद अपने परिश्रम का उचित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाते हैं। 

कन्हैया कुमार ने कहा कि यदि देश की शीर्ष पाँच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि को जोड़ दिया जाए तो वह भारत सरकार के कई मंत्रालयों के कुल बजट से भी अधिक होगी। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि छात्रों की समस्याओं, चुनौतियों और अपेक्षाओं को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों से छात्रों तक अधिक से अधिक पहुँच बनाने, उन्हें संगठित करने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में चंद्रभूषण राजपूत सिंह कांग्रेस पार्टी, एनएसयूआई एवं इंडियन यूथ कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

bihar poltics congress neet paper leaks rahul gandhi unemplyment youth conference
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Blog

पेपर लीक पर छात्रों का बड़ा आंदोलन: 4 अगस्त को पटना में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.