Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»RJD का 30वां स्थापना दिवस : तेजस्वी यादव का बड़ा संदेश, ‘जनता NDA से नाराज, बूथ तक मजबूत करें संगठन’
Just In

RJD का 30वां स्थापना दिवस : तेजस्वी यादव का बड़ा संदेश, ‘जनता NDA से नाराज, बूथ तक मजबूत करें संगठन’

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 5, 2026Updated:July 7, 2026No Comments4 Mins Read7 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
RJD 30th Foundation Day 2026
RJD's 30th Foundation Day: Tejashwi Yadav's strong message-'The public is upset with the NDA,strengthen the organization right down to the booth level
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, युवाओं के रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी और बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और जन-जन के सम्मान का आंदोलन है। आज का दिन का मतलब सामाजिक न्याय का दिन आज का दिन का मतलब संविधान पर स्वाभिमान का दिन है आज का दिन यानी 5 जुलाई संकल्प का दिन है। बाबा साहब के संविधान की मूल भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की है। कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है, ताकत है, जान है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हमें गर्व है। राजद ने कुर्सी की खातिर कभी भी अपने सिद्धांत नीति और विचार से समझौता नहीं किया है। हम बिहार की सेवा के लिए कटिबंध हैं। अपने देश के संविधान के प्रति पूर्ण संकल्पित हैं। 5 जुलाई 1997 में से आज तक यानी 30 वर्षों में पार्टी ने उतार चढ़ाव और संघर्षों का एक लंबा दौर देखा है। आप सब के सहयोग से पार्टी ने आने वाली हर बाधाओं का सामना किया और उन पर विजयी पाई है।

RJD 30th Foundation Day 2026
RJD’s 30th Foundation Day: Tejashwi Yadav’s strong message-‘The public is upset with the NDA,strengthen the organization right down to the booth level

आज आप सब लोग जान रहे हैं देश की हालात क्या है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी चरम पर है। किसान, मजदूर तबाह हैं। सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल सब कुछ महंगा हो गया। एनडीए-भाजपा सरकार लगातार संविधान पर आक्रमण कर रहा है। लोकतंत्र को खत्म करने की प्रयास किया जा रहा है। पिछले चुनाव में हम लोगों को दो करोड़ के आसपास मत मिले थे जो कि आज तक इससे ज्यादा मत हम लोगों को पहले कभी नहीं मिला यानी लोगों का विश्वास हम लोगों के ऊपर है। सत्ता में जो लोग बैठे हैं उनसे जनता नाराज है। कोई काम नहीं हो रहा है पूरी तरीके से लोगों में निराशा छाई हुई है। इसलिए हम सब लोगों का कर्तव्य बनता है कि जनता के आवाज को और मजबूत करने का काम करें जनता के मुद्दों को हम लोग मजबूती के साथ उठाने का काम करें। मुझे पूरा यकीन है जिस दिन हम सभी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता नेता एकजुट होकर के लड़ेंगे तो हमसब लोग जीतने का काम करेंगे। पार्टी ने हमेशा शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ बुलंद की है और आगे भी बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर पूरी ताकत से संघर्ष जारी रहेगा। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखें।

RJD 30th Foundation Day 2026 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अब्दुलबारी सिद्दीकी

इस से पहले समारोह का उद्घाटन पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और पूर्व मंत्री रामानंद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष महताब आलम और अफरोज आलम ने किया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, संविधान की रक्षा तथा गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राज्य के 30 जिला में पार्टी द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

समारोह को पार्टी प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं पूर्व मंत्री व विधायक रामानंद यादव, विधान परिषद सदस्य मुन्नी रजक, पूर्व विधायक रेखा पासवान,राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, आभा लता, भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव, अरुण सिंह,प्रेम गुप्ता, ई अशोक यादव, देवकिशन ठाकुर संजय यादव, विमल कुमार, रोहित यादव, गणेश यादव, रामदुलारी देवी, जेम्स यादव, मनोज यादव,अजय कुमार, दीपक मांझी, सहित पटना जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी ने भी संबोधित किया।

Bihar News Bihar Politics Lalu Prasad Yadav Patna News RJD 30th Foundation Day RJD Foundation Day RJD News tejashwi yadav Tejashwi Yadav Speech
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.