Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में टीम B ने टीम F को हराया
Just In

BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में टीम B ने टीम F को हराया

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 30, 2026Updated:June 30, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Bihar Cricket Association
bihar under 19 women's cricket team
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में BCA महिला अंडर-19 टीम B ने BCA महिला अंडर-19 टीम F को 39 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCA महिला अंडर-19 टीम B ने 40 ओवर में 2 विकेट पर 276 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम B की ओर से अनु सिंह कुशवाहा ने 105 गेंदों में 104 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 17 चौके शामिल रहे। कप्तान दीपा ने 78 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे और नेहा यादव ने 24 रन बनाया।

गेंदबाजी में BCA महिला अंडर-19 टीम F की सिद्धि कुमारी और प्रिया राज को 1-1 विकेट मिला 

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCA महिला अंडर-19 टीम F ने 37.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 237 रन बनाए। टीम F की ओर से एकता राज ने 46 गेंदों में 54 रन, शिवी सिंह ने 67 गेंदों में 51 रन और प्रतिभा ने 37 गेंदों में 36 रन बनाए। 

वहीं BCA महिला अंडर-19 टीम B की गेंदबाजी में कहकशां ने 8 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट, तेजस्वनी ने 6.5 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट, साक्षी सिंह ने 7 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट और खुशी तथा अन्नू को 1-1 विकेट मिला।

अनु सिंह कुशवाहा ने 105 गेंदों में 104 रन की शतकीय पारी खेली

इस फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रभावी प्रदर्शन किया। 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि “BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सफल आयोजन और टीम B की जीत पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। सभी खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतिभावान प्रदर्शन किया। महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए BCA लगातार प्रयासरत है।”

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल अरफीन ने कहा कि “फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, आयोजकों और जिला संघों को सफल आयोजन के लिए बधाई। BCA भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए कार्य करता रहेगा।”

इस फाइनल मुकाबले के दौरान BCA के सभी पदाधिकारी के साथ अन्य ग्राउंड्स कर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों व संबंधित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

anu singh kushwaha Bihar Cricket Association bihar under 19 women's cricket one day trophy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.