Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार की नर्सरियों का होगा कायाकल्प! आधुनिक तकनीक, डिजिटल सिस्टम और रोजगार पर सरकार का बड़ा फोकस
Just In

बिहार की नर्सरियों का होगा कायाकल्प! आधुनिक तकनीक, डिजिटल सिस्टम और रोजगार पर सरकार का बड़ा फोकस

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read11 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha interacted with nursery operators
We will make Bihar a national hub for quality plant production and horticultural innovation
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार की नर्सरियों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन और राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कृषि विभाग के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नर्सरी संचालकों, किसानों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा कर नर्सरी क्षेत्र के व्यापक विकास का रोडमैप साझा किया।

बैठक में गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, डिजिटल प्रबंधन, प्रमाणन व्यवस्था, प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार बिहार की नर्सरियों को केवल पौध उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, उद्यमिता, हरित अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बिहार में बागवानी क्षेत्र की अपार संभावनाएं हैं। यदि आधुनिक प्रबंधन, वैज्ञानिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए तो राज्य राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। सरकार का लक्ष्य बिहार को आधुनिक नर्सरी प्रबंधन और बागवानी नवाचार का राष्ट्रीय हब बनाना है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सुधार आधारित सुशासन की भावना के अनुरूप सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है, जिसमें लोगों को दंडित करने के बजाय स्वयं सुधार करने का अवसर मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति या संस्था नियमों का पालन करेगी, उसे सरकार हरसंभव सहयोग देगी, जबकि बार-बार नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha interacted with nursery operators and said, "We will make Bihar a national hub for quality plant production and horticultural innovation."

उन्होंने बताया कि नर्सरी क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों का अधिकतम उपयोग, सेल्फ-सर्टिफिकेशन (Self-Certification) आधारित पारदर्शी व्यवस्था, प्रमाणित पौध उत्पादन, नियमित प्रशिक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले पौधे मिलेंगे, उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और बिहार की नर्सरियों की विश्वसनीयता राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को एक साथ गति देने की है। इसके लिए सरकार नर्सरी क्षेत्र को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान नर्सरी संचालकों और अन्य हितधारकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। कृषि मंत्री ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार किसानों और हितधारकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से बिहार के नर्सरी क्षेत्र को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Bihar Agriculture Bihar Agriculture Minister Bihar Farmers Bihar Nursery Horticulture Bihar Nursery Development Nursery Modernization Quality Plant Production Self Certification Digital Nursery Vijay Kumar Sinha
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.