Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»समाज में नैतिकता और मानवता के प्रतीक थे स्व. रमेश चंद्र राय: डॉ. मीसा भारती
Just In

समाज में नैतिकता और मानवता के प्रतीक थे स्व. रमेश चंद्र राय: डॉ. मीसा भारती

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read3 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
राजद सांसद डॉ. मीसा भारती बिहटा में पूर्व मुखिया स्वर्गीय रमेश चंद्र राय के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।
बिहटा में श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. रमेश चंद्र राय के तैलचित्र पर माल्यार्पण करतीं डॉ. मीसा भारती।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पाटलिपुत्र से राजद सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी स्वर्गीय रमेश चंद्र राय समाज में नैतिकता, मानवता और सद्भावना के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में सामाजिक न्याय, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।

बिहटा के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मीसा भारती ने स्व. रमेश चंद्र राय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों को सम्मान दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।

उन्होंने कहा कि स्व. राय ने सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अपनी सादगी, निर्भीकता और जनसरोकारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर विधानसभा की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष एवं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी स्व. रमेश चंद्र राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. राय सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रबल पक्षधर थे। सिकंदरपुर पंचायत और पूरे बिहटा प्रखंड के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्य लोकतंत्र को मजबूत करने वाले साबित हुए हैं और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष आशा देवी, प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, राजद नेत्री आभा लता, मुखिया अवधेश यादव, उपप्रमुख वरुण कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष राजू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू यादव, प्रो. बृजेश कुमार, बबलू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Bhai Virendra Bihar News Bihar Politics Bihta News Freelancer Post Latest Bihar News Misa Bharti Misa Bharti News Patliputra MP Patna News Political News Rajd Leader Ramesh Chandra Rai RJD Bihar RJD MP RJD News Shradhanjali Sabha Sikandarpur Panchayat Social Worker
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.