Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»अररिया: बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में दो शिक्षिकाएं निलंबित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई
Just In

अररिया: बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में दो शिक्षिकाएं निलंबित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई

Freelancer postBy Freelancer postJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read8 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की तस्वीर। अररिया के खजूरबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में दो शिक्षिकाओं के निलंबन पर विभागीय कार्रवाई।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर अररिया के खजूरबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के वार्ड संख्या-10 स्थित प्राथमिक विद्यालय, खजूरबाड़ी में बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र जारी किए जाएंगे तथा विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें आरोप है कि विद्यालय परिसर में जलजमाव के बीच विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन ने बच्चों से बेंच उठवाकर खुद उसी पर बैठकर विद्यालय में प्रवेश किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने 16 जुलाई को दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा था। 17 जुलाई को प्राप्त जवाब की जांच की गई, लेकिन विभाग ने उसे असंतोषजनक माना।

प्राथमिक जांच में दोनों शिक्षिकाओं का आचरण लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, विभागीय निर्देशों की अवहेलना और सरकारी सेवक के आचरण नियमों के विपरीत पाया गया। विभाग ने यह भी माना कि यह बच्चों के अधिकारों तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2011 की भावना के खिलाफ है।

इसी आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, फारबिसगंज निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Araria News Bihar Education News FreelancerPost अफसाना परवीन अररिया खजूरबाड़ी विद्यालय नीलिमा पाठक फारबिसगंज बच्चों से बेंच ढुलवाना बिहार शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी स्कूल विवाद
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.