नागालैंड में 26 अक्टूबर से शुरू होगा सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट; अंशु अपूर्वा उपकप्तान, शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन
पटना, 17 अक्टूबर। बिहार महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने नागालैंड में 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया है। प्रगति सिंह को टीम की कप्तानी और अंशु अपूर्वा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित टीम में यशिता सिंह, श्रुति गुप्ता, भाव्या, आर्या सेठ, रचना सिंह, प्रीति प्रिया, तेजस्वी, प्रीती कुमारी, खुशी गुप्ता, हर्षिता भारद्वाज, अपूर्वा कुमारी, नूतन सिंह और वैदेही यादव को शामिल किया गया है।
बिहार महिला क्रिकेट टीम : श्रुति गुप्ता और भाव्या विकेटकीपर
टीम में श्रुति गुप्ता और भाव्या को विकेटकीपर के रूप में जगह दी गई है। इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है। इनमें कोमल कुमारी, निक्की कुमारी, प्रिया, कुमारी निष्ठा और प्रीति कुमारी शामिल हैं।
सहयोगी स्टाफ में चार सदस्य
बिहार की महिला टीम के सहयोगी स्टाफ में मारिया क्लारे को मुख्य कोच, राखी सिन्हा को सहायक कोच, जूरी दत्ता को फिजियो और अनु कुमारी को ट्रेनर की जिम्मेदारी दी गई है।
टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन पर नजर
बिहार की टीम आगामी सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अनुभव हासिल करने का अवसर देगी।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घोषित टीम अब टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेगी।
ये भी पढ़ें:-
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल कुमार ने ठोके 184 रन
बिहार अंडर-19 महिला टीम का चयन, मुंबई में होने वाले लीग मुकाबलों के लिए 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पहले दो मैचों के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम घोषित
