Author: Yogesh Chakaravarti

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

मैं पढ़ाई के दौरान ही अखबारों में लिखने लगा था। मास कम्युनिकेशन का कोर्स करने के दौरान हमारी दिलचस्पी पढ़ाई से ज्यादा रिपोर्टिंग करने में होती थी। पिछले 22 सालों में प्रतिष्ठित अखबार जनसत्ता समेत देश के कई राष्ट्रीय न्यूज चैनलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया। डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग और चैनल के ऑपरेशन का गुर बारीकी से सिखा। पिछले कुछ सालों से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहा हूं। फिलहाल Freelancerpost.com की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं।

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह 2026 के अवसर पर उनकी कालजयी कहानी ‘कफ़न’ पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। रंग गुरुकुल, पटना की प्रस्तुति का निर्देशन गुंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रेमचंद के साहित्य को आज भी प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से उनकी रचनाओं को पढ़ने का आह्वान किया। दर्शकों ने प्रस्तुति को खूब सराहा।

Read More

निर्देशक अमित राय की पारिवारिक फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज से पहले पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पटना में होने के कारण यह स्क्रीनिंग खास रही। निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से बातचीत की। दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और संवेदनशील संदेश की सराहना की। फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More

लोकसभा ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पारित कर दिया है। नए कानून में पेपर लीक के मामलों में 10 साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक जुर्माना, संगठित अपराध पर 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना, दो महीने में जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान है। सरकार इसे छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम बता रही है, जबकि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और मायावती ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया है

Read More

पटना के प्रेरणा IAS संस्थान ने 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 26 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित कराया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व IAS अधिकारियों, शिक्षकों और समाज के गणमान्य लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। समारोह में चयनित उम्मीदवारों ने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं। संस्थान के निदेशक लालटून यादव ने कहा कि प्रेरणा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रशासनिक सेवा तक पहुंचाना है।

Read More

नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गांधी मैदान पहुंचे, जहां से उन्होंने राजभवन मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प, धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग तोड़ने और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Read More

E20 पेट्रोल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। सरकार किसी भी गड़बड़ी को खारिज कर रही है। ऐसे में E20 पेट्रोल का सच क्या है? freelancerpost.com ने विभिन्न ऑटो मोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर पर जाकर उसके मैकेनिक, मैनेजर और आम ग्राहक से बात की और जानने की कोशिश की E20 पेट्रोल का सच क्या है? देखिए freelancerpost.com का ग्राउंड रिपोर्ट

Read More

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. गुरुवार को अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए, इसके बाद ईरान ने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिका के ठिकानों पर निशाना साधा। अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने लगातार दूसरी रात ईरान के 90 ठिकानों को निशाना बनाया यानी दो रात में 170 ठिकानों पर हमले किए गए. अमेरिका का कहना है कि हम लोगों का मकसद होमुर्ज स्ट्रेट में निर्दोष नाविकों पर ईरान के अटैक को कमजोर करना है. ताज़ा हमले के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं…

Read More

भारतीय राजनीति में फिल्मों से नेताओं का आना कोई नई बात नहीं है। दक्षिण भारत की राजनीति तो दशकों से सिनेमा और जननेतृत्व के अनोखे संगम की गवाह रही है। लेकिन समय-समय पर कुछ ऐसे चेहरे सामने आते हैं, जो केवल अपनी लोकप्रियता के सहारे नहीं, बल्कि जनता के साथ बने भावनात्मक रिश्ते के दम पर राजनीति में नई पहचान गढ़ते हैं। विजय थलापति ऐसा ही एक नाम हैं। सालों तक तमिल सिनेमा के पर्दे पर न्याय के लिए लड़ने वाले नायक की भूमिका निभाने वाले विजय ने जब राजनीति की राह चुनी, तो बहुत से लोगों ने इसे एक…

Read More