Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Aapki Khabar»प्रयागराज में लोक संस्कृति की अनमोल विरासत ‘ढेड़िया’ पर ‘विमर्श’
Aapki Khabar

प्रयागराज में लोक संस्कृति की अनमोल विरासत ‘ढेड़िया’ पर ‘विमर्श’

Freelancer postBy Freelancer postJuly 19, 2026Updated:July 19, 2026No Comments2 Mins Read10 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
प्रयागराज में 'विमर्श' कार्यक्रम के दौरान ढेड़िया लोकनृत्य पर व्याख्यान देतीं वरिष्ठ नृत्यांगना बीना सिंह।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के 'विमर्श' कार्यक्रम में ढेड़िया लोकनृत्य की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व पर विचार साझा करतीं वरिष्ठ नृत्यांगना बीना सिंह।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित संवाद श्रृंखला ‘विमर्श’ में वरिष्ठ नृत्यागंना बीना सिंह ने ‘ढेड़िया’ के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और संरक्षण पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि ढेड़िया केवल एक लोकनृत्य नहीं, बल्कि भारतीय लोकजीवन में नारी के धैर्य, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। बीना सिंह ने बताया कि लोकमान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम वनवास के लिए अयोध्या से प्रस्थान कर रहे थे, तब उनकी ‘ढेड़िया उतारी गई’ थी। इसी घटना को इस लोक परंपरा की शुरुआत माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान भगवान श्रीराम की मंगलकामना, सुरक्षित यात्रा और सकुशल वापसी की प्रार्थना के रूप में किया गया था। समय के साथ यह परंपरा लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई।

नृत्यागंना बीना सिंह ने बताया कि ‘ढेड़िया’ का अर्थ ‘धैर्य रखने वाली बहू’ माना जाता है। यह नारी के धैर्य, त्याग और विपरीत परिस्थितियों में भी परिवार तथा समाज के प्रति उसके समर्पण का प्रतीक है। बीना सिंह ने कहा कि ढेड़िया नृत्य की सबसे विशिष्ट पहचान इसकी प्रस्तुति शैली है। इसमें महिलाएं अपने सिर पर एक पात्र में जलता हुआ दीपक रखकर संतुलन के साथ नृत्य करती हैं। यह केवल कलात्मक प्रदर्शन नहीं, बल्कि धैर्य, आत्मसंयम, श्रद्धा और साधना का प्रतीक माना जाता है।

वरिष्ठ नृत्यागंना बीना सिंह ने बताया कि प्राचीन समय में इस अनुष्ठान के दौरान पात्र में धान की भूसी और कड़वा तेल रखा जाता था। जलते हुए दीप के साथ इस पात्र को गांव के चौरा (देवस्थल) तक ले जाकर देवी-देवताओं की आराधना की जाती थी। यह अनुष्ठान परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और समाज के कल्याण की कामना के साथ संपन्न होता था। उन्होंने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा लोककलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच विलुप्तप्राय लोक विधाओं को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन आकाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता के साथ उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण मोहन द्विवेदी ने दीप जलाकर किया।

Dhediya Folk Dance Folk Dance India Freelancer Post Hindi News NCZCC prayagraj उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ढेड़िया ढेड़िया लोकनृत्य प्रयागराज समाचार बीना सिंह भारतीय लोक संस्कृति लोक संस्कृति लोककला संरक्षण लोकनृत्य विमर्श कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.