Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से किया शुभारंभ
Just In

बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से किया शुभारंभ

Freelancer postBy Freelancer postJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read15 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Image Alt Text पटना हवाई अड्डे पर बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नए हैंगर का उद्घाटन और हेली-टूरिज्म सेवा का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन किया और बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के तहत हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा की शुरुआत की।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। बिहार में पर्यटन और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना हवाई अड्डा परिसर में बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के तहत पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ करते हुए पहले बैच के पर्यटकों को टिकट प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त करने वाले चार अभ्यर्थियों कैप्टन कुमार धैर्य, कैप्टन जीनियस विवेक, कैप्टन कर्ण कुमार भारती और कैप्टन सोनल मान सिंह को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा विमानन जैसे आधुनिक और संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगी। इसके माध्यम से पर्यटकों को बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को हवाई दृष्टि से देखने का अनूठा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

आधारभूत संरचना के विकास पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का नया हैंगर और हेली-टूरिज्म जैसी पहलें राज्य को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार को आधुनिक पर्यटन और विमानन सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और हेलीकॉप्टर जॉय राइड में शामिल पर्यटक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म जैसी अभिनव योजनाएं बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Air Tourism Bihar Bihar Aviation Bihar Flying Institute Bihar Government Bihar Heli Tourism Bihar Tourism Commercial Pilot License FreelancerPost Helicopter Joy Ride Patna Airport Patna News samrat choudhary Tourism News Bihar
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.