Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»साहित्य केवल शब्द नहीं, समाज की जीवंत चेतना है : डॉ. श्लेष गौतम
Just In

साहित्य केवल शब्द नहीं, समाज की जीवंत चेतना है : डॉ. श्लेष गौतम

Freelancer postBy Freelancer postJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read6 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) के 'विमर्श' कार्यक्रम में साहित्य पर व्याख्यान देते इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. श्लेष गौतम।
प्रयागराज में संस्कृति मंत्रालय के 'विमर्श' कार्यक्रम में साहित्य और समाज की भूमिका पर व्याख्यान देते डॉ. श्लेष गौतम।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

“साहित्य केवल शब्दों का विन्यास नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और समय की चेतना का जीवंत दस्तावेज़ है।” यह विचार प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित संवाद श्रृंखला ‘विमर्श’ में मुख्य वक्ता एवं इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. श्लेष गौतम ने व्यक्त किए।

केंद्र के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने व्याख्यान में डॉ. गौतम ने कहा कि साहित्य सृजन एक शाश्वत, सकारात्मक एवं निरंतर चलने वाली चिंतन और अभिव्यक्ति की प्रक्रिया है, जो समय, काल और परिस्थितियों को आत्मसात करते हुए परंपरा, प्रयोग, परिवर्तन और प्रतिरोध को शब्दों की गरिमा के साथ अभिव्यक्त करती है। साहित्य केवल यथार्थ और कल्पना का समन्वय नहीं, बल्कि वैचारिकी, युगबोध, मानवीय संवेदनाओं तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने, सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

डॉ. श्लेष गौतम ने कहा कि बदलते समय में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यही समाज को संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ता है। साहित्य व्यक्ति और समाज के बीच संवाद का ऐसा सेतु है, जो पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य करता है।

प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) के 'विमर्श' कार्यक्रम में साहित्य पर व्याख्यान देते इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. श्लेष गौतम।

डॉ. श्लेष गौतम साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके काव्य संग्रह ‘चाँद सुलगता है’ के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा डॉ. हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान (2012) से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें शिशु वल्लभ अलंकरण, जनकवि कैलाश गौतम सम्मान तथा लोककलाविद् सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है। वे संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर फेलोशिप तथा अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर पर फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ और संचालन के माध्यम से भी उन्होंने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

डॉ. गौतम की प्रकाशित कृतियों में ‘चाँद सुलगता है’, ‘राम तुम्हारा नाम’, ‘आदमकद बौने’, ‘नई सदी को पढ़ो कबीरा’, ‘राम युग से परे, राम युग बोध हैं’, ‘चखना गुरु’, ‘संवादों की ताकत से इतिहास बदलते देखा है’ सहित अनेक चर्चित पुस्तकें शामिल हैं। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य भी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा तथा मुख्य वक्ता डॉ. श्लेष गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश अग्रवाल ने किया।

Dr Shlesh Gautam FreelancerPost Ministry of Culture NCZCC NCZCC Prayagraj prayagraj news इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कवि चाँद सुलगता है डॉ. श्लेष गौतम प्रयागराज भारतीय संस्कृति लेखक विमर्श कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय साहित्य साहित्य और समाज हिंदी समाचार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.