रणजी ट्रॉफी 2026-27 से पहले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी ने मोइन-उल-हक और राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर पिच, आउटफील्ड, खिलाड़ियों की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।