Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»जेडीयू का दावा: ‘नीतीश मॉडल’ का नया अध्याय, हर प्रमंडल में स्पेशल कोर्ट, हर जिले में निगरानी थाना
Just In

जेडीयू का दावा: ‘नीतीश मॉडल’ का नया अध्याय, हर प्रमंडल में स्पेशल कोर्ट, हर जिले में निगरानी थाना

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 4, 2026Updated:July 4, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
A new chapter of the 'Nitish Model'—special courts in every division and vigilance police stations in every district
A new chapter of the 'Nitish Model'—special courts in every division and vigilance police stations in every district
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

जनता दल यूनाइटेड प्रवक्ता परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने बयान जारी कर दावा किया है कि बिहार में नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को वर्तमान एनडीए सरकार और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी का नतीजा है की राज्य सरकार ने सभी नौ प्रमंडलों में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में निगरानी थाना और सभी अनुमंडलों में निगरानी ओपी स्थापित किए जाएंगे, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों की त्वरित जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। भ्रष्टाचार के मामलों में सरकारी गवाहों को परिवहन भत्ता उपलब्ध कराने का निर्णय भी सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जेडीयू प्रवक्तों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय नीतीश कुमार के सालों से स्थापित उस सुदृढ़ व्यवस्था का विस्तार है, जिसके तहत बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर और संस्थागत कार्रवाई की परंपरा विकसित हुई। वर्ष 2006 में सरकार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को अधिक सशक्त बनाया और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई को गति दी। इसके बाद विशेष न्यायालय अधिनियम लागू कर भ्रष्टाचार में संलिप्त लोक सेवकों की अवैध संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया गया, जो पूरे देश में एक अनुकरणीय पहल साबित हुई।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम और लोक प्राधिकारों की जवाबदेही बढ़ाने वाले कानून लागू किए गए। जिससे आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं मिलने लगीं और भ्रष्टाचार की संभावनाओं में उल्लेखनीय कमी आई। सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति का वार्षिक विवरण सार्वजनिक करने की व्यवस्था भी पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सरकार ने ई-टेंडरिंग, ई-प्रोक्योरमेंट, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन निगरानी प्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर मानवीय हस्तक्षेप कम किया। व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया। इन सुधारों का परिणाम है कि बिहार में सुशासन की संस्कृति लगातार मजबूत हुई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को संस्थागत आधार मिला है।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस की नीति भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी और सुशासन, पारदर्शिता तथा जवाबदेह प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और अधिक सशक्त होगी।

Anti Corruption Bihar Bihar Government Bihar Politics JDU nitish kumar Special Vigilance Court Vigilance Police Station Zero Tolerance Policy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.