Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार में उर्वरक की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Just In

बिहार में उर्वरक की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा उर्वरक उपलब्धता और किसानों के हितों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए।
बिहार में उर्वरक की कोई कमी नहीं: किसानों को समय पर मिलेगा खाद, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – विजय कुमार सिन्हा
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया है कि बिहार के किसी भी जिले में खाद की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडार उपलब्ध है और सभी जिलों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर उर्वरकों की कमी संबंधी खबरों के बीच कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी का भंडार उपलब्ध है तथा सभी जिलों में नियमित आपूर्ति जारी है।

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि खाद खरीदते समय रसीद अवश्य लें। यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है या उर्वरक की गुणवत्ता में गड़बड़ी करता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2233555 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 7766085888 पर दें। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सीमावर्ती जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को समय पर, पर्याप्त मात्रा में और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और अपुष्ट खबरों से बचने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उर्वरक की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने दोहराया कि किसान का हक छीनने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य में उपलब्ध उर्वरक भंडार (10 जुलाई 2026 तक)

  • यूरिया: 4.33 लाख मीट्रिक टन
  • डीएपी: 1.43 लाख मीट्रिक टन
  • एनपीके: 2.52 लाख मीट्रिक टन
  • एमओपी: 0.69 लाख मीट्रिक टन
  • एसएसपी: 1.26 लाख मीट्रिक टन

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसानों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर कृषि, पारदर्शी व्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने के लिए समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Bihar Agriculture Bihar Fertilizer DAP Fertilizer Black Marketing Fertilizer Stock FreelancerPost MOP NPK SSP उर्वरक कालाबाजारी कृषि मंत्री खरीफ 2026 किसानों के लिए खाद बिहार उर्वरक यूरिया विजय कुमार सिन्हा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.