उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के निमित्त चल रहे अभियान के क्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मंझनपुर) में स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस) के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में चायल विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं रक्त केंद्र प्रभारी रविरंजन सिंह ने रिबन काटकर किया. रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार से युवाओं को राष्ट्रहित, समाज हित के लिए और तेजी से आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रवाद को जानना है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को समझना होगा. संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समर्पित एवं निस्वार्थ भाव से समाज के प्रत्येक कार्य में जुटे रहते हैं. मुझे प्रसन्नता हो रही है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इस प्रकार का आयोजन किया.
इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए.
