Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान की गई वीडियोग्राफी का मकसद कानून-व्यवस्था बनाये रखना है- दिल्ली पुलिस
Just In

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान की गई वीडियोग्राफी का मकसद कानून-व्यवस्था बनाये रखना है- दिल्ली पुलिस

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read5 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
दिल्ली हाईकोर्ट में जंतर-मंतर प्रदर्शन की पुलिस निगरानी मामले की सुनवाई से जुड़ा सांकेतिक दृश्य।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस कैमरों से निगरानी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से निगरानी का उसका मकसद केवल कानून व्यवस्था बनाये रखना था किसी की निजता के उल्लंघन का कोई मकसद नहीं था। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट को ये सूचना दी। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई कल यानि 21 जुलाई को होगी।

सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि किसी भी प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग करने का मकसद केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना होता है। उन्होंने कहा कि ये एक हकीकत है कि सैकड़ो लोग वीडियो बना रहे थे और उसका रील बनाकर उसे वायरल कर रहे थे। पुलिस की ओर से की जा रही वीडियोग्राफी का संबंध केवल कानून-व्यवस्था से था। किसी की निगरानी या उसकी निजता का हनन नहीं किया जा रहा था। इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्या प्रदर्शनों के प्रबंधन को लेकर कोई स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर है। चीफ जस्टिस ने कहा कि मजदूर किसान शक्ति संगठन बनाम केंद्र सरकार के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे दिशानिर्देश दिए हैं। वैसे ही स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर होना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या ऐसा कोई स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर है।

याचिका जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष ने दायर किया है। याचिका में जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से निगरानी को चुनौती दी गई है। वकील सुभाष चंद्रन और अनिरुद्ध केपी के जरिये दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर स्थायी सर्विलांस कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही थी। यहां तक कि महिलाओं और लड़कियों के रात में सोने के दौरान भी कैमरे से नजर रखी जा रही थी। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर कैमरे से लगातार नजर रखने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

दिल्ली हाईकोर्ट में जंतर-मंतर प्रदर्शन की पुलिस निगरानी मामले की सुनवाई से जुड़ा सांकेतिक दृश्य।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस कैमरों से निगरानी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया।

याचिका में कहा गया है कि आइशी घोष 20 जून से लगातार प्रदर्शन हिस्सा ले रही हैं। याचिका के दिल्ली पुलिस अपने कैमरे से प्रदर्शनकारियों के खाने और आराम करने के समय का भी वीडियो फिल्माया जा रहा है। दिल्ली पुलिस कुछ छात्र प्रदर्शनकारियों को यहां तक धमकी दे रहे हैं कि उनका फोटो और वीडियो उनके अभिभावकों और उन संस्थानों को भेज देंगे जहां से वो पढ़ाई कर रहे हैं। इसकी वजह से कई लोग प्रदर्शन में हिस्सा लेने से कतरा रहे हैं।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के वीडियो उस हालत में भी बनाए जब भारी बारिश के दौरान वे भींगी हुई थीं और जंतर-मंतर पर छिपने की कोई जगह नहीं थी। ऐसा करना शारीरिक निजता और गरिमा का घोर उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस से बार-बार ये पूछा गया कि लगातार नजर रखने का अधिकार किसने दिया या किस कानूनी प्रावधान से वे ऐसा कर रहे हैं तो उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। याचिका में निजता के अधिकार पर जस्टिस केएस पुट्टास्वामी के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया गया है। याचिका में कहा गया है कि ऐसा कर दिल्ली पुलिस संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 का उल्लंघन कर रही है।

Aishe Ghosh Constitution Article 21 delhi high court Delhi News Delhi Police Surveillance Jantar Mantar Protest Police Surveillance Case Protest Camera Monitoring Protest News Right to Privacy अनुच्छेद 21 आइशी घोष जंतर-मंतर दिल्ली पुलिस दिल्ली समाचार दिल्ली हाईकोर्ट निजता का अधिकार प्रदर्शन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.