मुंगेर जिले के मोहनपुर गांव में मुंगेरिया फिल्म प्रोडक्शन की ओर से ‘जय किसान, मेरा हिंदुस्तान’ पर आधारित भोजपुरी और अंगिका गीत का कलाकारों ने प्रमोशन किया।
मौके पर उपस्थित कलाकार लोहा सिंह ने कहा कि ‘जय किसान, मेरा हिंदुस्तान’ की महत्ता को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शनिवार सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर लोहा फैमिली ब्लॉग पर भोजपुरी और अंगिका का लोक-लुभावन गीत रिलीज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस गीत को जरूर देखें।
मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे
भारतीय संस्कृति और लोकगीतों को बचाने का प्रयास

लोहा सिंह ने कहा कि रिलीज होने वाला गीत विलुप्त होती जा रही भारतीय सभ्यता और संस्कृति को फिर से जागृत करने का प्रयास है। गीत के प्रमोशन के दौरान मोहनपुर में सभी साथी कलाकारों ने उत्साहपूर्वक ‘जय किसान, मेरा हिंदुस्तान’ को प्रमोट किया।
कलाकारों ने दर्शकों से अनुरोध किया कि हमारी संस्कृति में व्याप्त लोकगीत विलुप्त होने के कगार पर हैं। इन्हें फिर से जागृत करने की जरूरत है, ताकि समाज और देश का नवनिर्माण हो सके।
इस अवसर पर कलाकार राजनंदनी, प्रशांत अधिकारी, नायरा राज सहित साथी कलाकार मुकेश कुमार और सूरज कुमार ने भी गीत के प्रमोशन में भरपूर सहयोग किया।
ये भी पढ़ें:-
आवास, पेंशन, नल-जल और सड़क की समस्याएं उठीं, धरहरा BDO ने दिया कार्रवाई का भरोसा
निष्काम सेवा से अहंकार का क्षय, भक्ति की पहली सीढ़ी समर्पण: परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती
