सहरसा में पत्रकार से कथित मारपीट के बाद अब जमालपुर में भी पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, पत्रकार संगठनों में आक्रोश मुंगेर/जमालपुर। जमालपुर में पत्रकारों से बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद बिहार में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल फिर खड़े हो गए हैं। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले के बीच अब मुंगेर के जमालपुर रेल इंजन कारखाने में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी कथित बदसलूकी का आरोप लगा है। पत्रकार संगठनों का कहना है कि घटनाओं की रिपोर्टिंग करना और संबंधित अधिकारियों से सवाल पूछना पत्रकारों का…
Author: लालमोहन महाराज, संवाददाता
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मुंगेर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने निरीक्षण किया। राहत सामग्री और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मुंगेर के बबुआ घाट में बाढ़ प्रभावित परिवारों ने तीन दिनों से पर्याप्त भोजन नहीं मिलने की शिकायत की है। राहत स्थल पर बिजली, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था की भारी कमी है।
सीताकुण्ड डीह के वार्ड 1 और 2 का किया निरीक्षण, संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने के निर्देश मुंगेर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ को देखते हुए मुंगेर जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने सीताकुण्ड डीह के वार्ड संख्या 1 और 2 में बाढ़ एवं कटाव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्र की स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीएम आपदा संजय कुमार सिन्हा, प्रभारी आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी…
जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस के पटना तक विस्तार के विरोध में जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। पप्पू यादव ने विस्तार के बहाने मजदूरों की छंटनी की साजिश का आरोप लगाया।
मुंगेर के प्रसिद्ध मां चंडिका स्थान में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण करीब एक सप्ताह से जलजमाव है। गर्भगृह तक पानी पहुंचने और दुर्गंध के बीच श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही है
मुंगेर में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की ‘गरीब चौपाल यात्रा’ के दौरान मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि समाज का अंतिम व्यक्ति है।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के तृतीय संस्करण का विमोचन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। अंक में बिहार की कला, लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी गई है।
मुंगेर के मोहनपुर में ‘जय किसान, मेरा हिंदुस्तान’ पर आधारित भोजपुरी और अंगिका गीत का प्रमोशन किया गया। गीत शनिवार को लोहा फैमिली ब्लॉग पर रिलीज होगा।
मुंगेर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा शुरू हुई। डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।