Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण
Just In

कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 30, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Department of Art and Culture
Appointment letters distributed to newly appointed officers in the Department of Art and Culture
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों को आज कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस मौक़े पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए विभाग की योजनाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर केवल राज्य की पहचान नहीं, बल्कि देश की अमूल्य विरासत है। संग्रहालयों, स्मारकों और सांस्कृतिक संस्थानों को नई ऊर्जा एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ाने में युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी अपने कार्यों के माध्यम से विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को राज्य के विभिन्न संग्रहालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों में पदस्थापित किया गया है। जिनमें शानु आनंद – बुद्ध सम्यक  दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप,  वैशाली, सुजीत तिवारी – रामचंद्र शाही  संग्रहालय, मुजफ्फरपुर, अमित रंजन – गया संग्रहालय, गया, सुधा  सिंह – सीताराम उपाध्याय संग्रहालय , बक्सर, बाबू वीर कुंवर सिह ,स्मृति संग्रहालय, जगदीशपुर. डॉ. सुमन  कुमारी – नारद संग्रहालय, नवादा, दीपा चौहान – छपरा संग्रहालय, रवि कान्त कुमार – चंद्रधारी संग्रहालय, दरभंगा, दिलीप कुमार – लखीसराय संग्रहालय, रीता कुमारी – बेगूसराय संग्रहालय, बेगूसराय।

इस मौक़े पर मंत्री ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों के माध्यम से संग्रहालयों को अधिक जनोन्मुखी, ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय रूबी, निदेशक, संग्रहालय निदेशालय, कृष्ण कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Appointment letters distributed to newly appointed officers Bihar Art Culture and Youth Department Department of Art and Culture Pramod Chandravanshi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.