मुंगेर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने असरगंज प्रखंड के कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कच्ची कांवरिया पथ से गुजर रहे कांवरियों से सीधे संवाद किया और पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कांवरियों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। कांवरियों की सुविधा में कमी…
Author: लालमोहन महाराज, संवाददाता
मुंगेर के पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर चल रहे परेड पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परेड की तैयारी, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुंगेर। Nishkam Seva। पादुका दर्शन स्थित संन्यास पीठ में परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती की पद्म जयंती एवं चातुर्मास अनुष्ठान के तहत चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने ज्ञान, भक्ति, वैराग्य, त्याग और निष्काम सेवा को आध्यात्मिक साधना का आधार बताया। उन्होंने कहा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि समर्पण और सजगता के साथ अपने भीतर का निरीक्षण करना है। समर्पण भक्ति की पहली सीढ़ी है। जब व्यक्ति बिना फल की अपेक्षा के सेवा करता है, तब उसके भीतर का अहंकार और स्वार्थ धीरे-धीरे क्षीण होने लगता है। Nishkam Seva से अहंकार और स्वार्थ का क्षय…
मुंगेर डीएम जनता दरबार। मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कुल 26 आवेदकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन, अतिक्रमण, वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड सहित कई मामलों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे। खराब कचरा उठाव वाहन नहीं लौटाने की शिकायत…
मुंगेर में जिला समन्वय समिति एवं राजस्व समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए मनरेगा DPO का वेतन स्थगित कर दिया। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) से स्पष्टीकरण मांगा गया।
मुंगेर के जमालपुर स्थित आशिकपुर स्लम बस्ती में रहने वाले महादलित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और विधायक नचिकेता मंडल ने संयुक्त निरीक्षण कर बहुमंजिला आवास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया।
मुंगेर। मुंगेर शिक्षा बचाओ पदयात्रा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की ओर से बुधवार को ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मुंगेर में पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। अपराह्न चार बजे अंबेडकर चौक, किला परिसर से शुरू हुई पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग…
मुंगेर में समाजवादी पार्टी की जिला बैठक में छात्रों पर दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लेने की मांग उठाई गई। बैठक में किसानों, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए 8 अगस्त को जिला समाहरणालय घेराव का निर्णय लिया गया।
मुंगेर के जमालपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए अग्रसारित कर दिया है। लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।