Close Menu
  • Home
  • दुनिया
  • कानून
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • दुनिया
  • कानून
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • अपराध
  • बिहार राजनीति
  • राजनीति
  • रोजगार
Freelancer Post
Home»Aapki Khabar»मुंगेर डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, 26 मामलों पर कार्रवाई के निर्देश
Aapki Khabar

मुंगेर डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, 26 मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

lalmohan maharajBy lalmohan maharajAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read8 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
मुंगेर डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनते हुए
मुंगेर में जनता दरबार के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

मुंगेर डीएम जनता दरबार। मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कुल 26 आवेदकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन, अतिक्रमण, वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड सहित कई मामलों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे।

खराब कचरा उठाव वाहन नहीं लौटाने की शिकायत

हवेली खड़गपुर के तेलियाडीह निवासी स्वच्छता कर्मी अरविंद मंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि वह नगर परिषद की ओर से उपलब्ध कराए गए कचरा उठाव वाहन से कचरा संग्रहण का कार्य करते हैं। कुछ माह पूर्व वाहन खराब होने के बाद उसे ठीक कराने के लिए मां चंडिका ट्रेडर्स को दिया गया था, लेकिन अब तक वाहन वापस नहीं किया गया है।

अरविंद मंडल के अनुसार वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके लंबित मानदेय का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन वापस दिलाने और लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।

मुंगेर डीएम जनता दरबार: वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग

बरियारपुर के गणेशपुर मुसहरी निवासी सुरेंद्र मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से रहने के लिए वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने अपनी आवासीय समस्या से अवगत कराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

मुंगेर डीएम जनता दरबार: गैर मजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की शिकायत

जमालपुर के सिंघिया निवासी कन्हैया कुमार, हरेराम, सौरभ सहित अन्य लोगों ने स्थानीय कुछ लोगों पर गैर मजरूआ जमीन पर जबरन अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की।

वहीं, जमालपुर वार्ड संख्या-20 निवासी प्रमोद कुमार ने अपने पड़ोसी पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

जमीन, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदन भी आए

जनता दरबार में इन मामलों के अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। इनमें जमीन संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।

जिलाधिकारी ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

मुंगेर में शिक्षा बचाओ पदयात्रा, शिक्षकों ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

अतिक्रमण जनता दरबार जिला प्रशासन मुंगेर निखिल धनराज निप्पाणीकर बिहार न्यूज मुंगेर जनता दरबार मुंगेर डीएम मुंगेर न्यूज मुंगेर समाचार वासगीत पर्चा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
lal mohan maharaj
lalmohan maharaj
  • Website

लाल मोहन महाराज मुंगेर प्रमंडल के चर्चित क्राइम रिपोर्टर हैं। वे पिछले तीन दशक से इस प्रमंडल में क्राइम न्यूज कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा ये राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। कई समाचार पत्रों में व्यूरो प्रमुख के पद पर काम कर चुके लाल मोहन महाराज भारतीय पत्रकार संघ ए.आई. जे के प्रदेश अध्यक्ष भी है।

Related Posts

राष्ट्रीय

कोलकाता एयरपोर्ट पर समाजसेवी और व्यापारी कुलदीप माइती का भव्य स्वागत, बोले- हर घर तिरंगा फहराने का लें संकल्प

August 13, 2026
Bihar

मुंगेर में स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

August 13, 2026
राष्ट्रीय

माई लॉर्ड के लिए संविधान अलग है क्या?

August 13, 2026
धर्म और अध्यात्म

निष्काम सेवा से अहंकार का क्षय, भक्ति की पहली सीढ़ी समर्पण: परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती

August 12, 2026
कानून

खुशी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, URL की सूची मांगी; जल्द आएगा आदेश

August 12, 2026
राष्ट्रीय

पाकिस्तान को तगड़ा झटका, बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.