Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Aapki Khabar»मुंगेर के महादलित परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना, आशिकपुर स्लम में बनेगा बहुमंजिला आवास
Aapki Khabar

मुंगेर के महादलित परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना, आशिकपुर स्लम में बनेगा बहुमंजिला आवास

lalmohan maharajBy lalmohan maharajAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read28 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Munger Mahadalit Housing Project
आशिकपुर स्लम बस्ती का निरीक्षण करते डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

Munger Mahadalit Housing Project। जिले के जमालपुर में वर्षों से स्लम बस्ती में रहने वाले महादलित परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर है। जमालपुर के आशिकपुर स्थित स्लम क्षेत्र में जल्द ही बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने संयुक्त रूप से आशिकपुर स्लम बस्ती का निरीक्षण कर पुनर्वास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बस्ती में रहने वाले महादलित परिवारों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सरकार का लक्ष्य: हर जरूरतमंद को सम्मानजनक आवास

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग स्लम बस्तियों के विकास और पुनर्वास पर तेजी से काम कर रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आशिकपुर स्थित सरकारी भूमि को नियमानुसार अतिक्रमणमुक्त कराया जाए और वहां बहुमंजिला आवासीय भवन निर्माण के लिए डीपीआर (Detailed Project Report) शीघ्र तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजी जाए।

पात्र महादलित परिवारों को मिलेगा फ्लैट

जिलाधिकारी ने बताया कि आवासीय परिसर बनने के बाद जमालपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में रहने वाले महादलित परिवारों की पहले से तैयार सूची के आधार पर पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवास आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे वर्षों से अस्थायी झोपड़ियों और असुविधाजनक परिस्थितियों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर आवास उपलब्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में बड़ा सुधार आएगा।

मुंगेर के जमालपुर स्थित आशिकपुर स्लम बस्ती में रहने वाले महादलित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है।

सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम

जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि महादलित परिवारों का पुनर्वास सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों से सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा निर्माण कार्य में बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।

भूमि और आधारभूत सुविधाओं का भी हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपलब्ध सरकारी भूमि, निर्माण की संभावनाओं और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण में ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जमालपुर अंचल अधिकारी, नगर परिषद जमालपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि सहित जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:-

मुंगेर में शिक्षा बचाओ पदयात्रा, शिक्षकों ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

मुंगेर: अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

Munger News आवास योजना आशिकपुर जमालपुर नगर विकास विभाग नचिकेता मंडल निखिल धनराज निप्पाणीकर बहुमंजिला आवास बिहार सरकार महादलित मुंगेर स्लम पुनर्वास
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
lal mohan maharaj
lalmohan maharaj
  • Website

लाल मोहन महाराज मुंगेर प्रमंडल के चर्चित क्राइम रिपोर्टर हैं। वे पिछले तीन दशक से इस प्रमंडल में क्राइम न्यूज कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा ये राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। कई समाचार पत्रों में व्यूरो प्रमुख के पद पर काम कर चुके लाल मोहन महाराज भारतीय पत्रकार संघ ए.आई. जे के प्रदेश अध्यक्ष भी है।

Related Posts

Featured

भारत की उड़ती जैविक विरासत : तितलियाँ प्रकृति के भविष्य का संकेत हैं

August 6, 2026
Bihar Politics

बिहार कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का बनाया नया प्लान, युवा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू

August 5, 2026
Legal Affairs

“युवाओं पर सख्ती नहीं, पहले संवाद करें”: छात्र आंदोलनों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

August 5, 2026
Bihar Politics

बिहार में छात्र आंदोलन पर गरमाई सियासत: कन्हैया कुमार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, एनएसयूआई का प्रतिरोध मार्च, कई नेता हिरासत में

August 5, 2026
खेल

बिहार का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम लगभग तैयार, दिसंबर से बदल जाएगी राजगीर की पहचान

August 5, 2026
Just In

प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर: हजार वर्षों के संघर्ष, आस्था और पुनर्निर्माण की अमर गाथा

August 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.