Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राजनीति»बिहार कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
राजनीति

बिहार कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 29, 2026No Comments2 Mins Read3 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
congress prakhand adhyaksh meeting
congress prakhand adhyaksh meeting
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत गांव और प्रखंड स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में निहित होती है। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित और सक्रिय होना चाहिए।

congress prakhand adhyaksh meeting
congress prakhand adhyaksh meeting

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसमस्याओं के समाधान तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी रंजीत मिश्रा ने मंच संचालन किया। प्रशिक्षण शिविर में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा , कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान , अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , रंजीत मिश्रा , कुमार आशीष , पंकज यादव , डॉ संजय यादव और विमलेश तिवारी सहित राज्य के प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।

Bihar congress prakhand adhyaksh prashikshan shivir rahul gandhi sadaqat ashram training camp
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Blog

पेपर लीक पर छात्रों का बड़ा आंदोलन: 4 अगस्त को पटना में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Featured

SPECIAL REPORT: पैलेट गन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जंतर-मंतर से सिवान तक क्या है पूरा मामला?

July 30, 2026
Featured

एंटी पेपर लीक बिल से क्या रुकेगा पेपर लीक? सरकार का दावा, विपक्ष के सवाल और विशेषज्ञों की राय

July 30, 2026
Featured

युवराज सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने के निर्देश

July 30, 2026
Featured

आइशी घोष को कोर्ट से राहत: पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द, लगाया ₹1,000 जुर्माना

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.