Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Featured»NEET पेपर लीक पर पटना बना रणभूमि, छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Featured

NEET पेपर लीक पर पटना बना रणभूमि, छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Freelancer postBy Freelancer postJuly 22, 2026Updated:July 22, 2026No Comments3 Mins Read18 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना में NEET पेपर लीक के विरोध में राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प का दृश्य
NEET पेपर लीक के विरोध में पटना में निकाले गए राजभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर झड़प हुई।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गांधी मैदान पहुंचे, जहां से उन्होंने राजभवन मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प, धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग तोड़ने और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

सुबह से ही गांधी मैदान में छात्रों का जमावड़ा शुरू हो गया था। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गांधी मैदान के कई प्रवेश द्वार बंद कर दिए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान के एक गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए।

डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़े रहे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग तोड़ दी गई। हंगामे के दौरान सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। इसके बाद प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए राजभवन की ओर बढ़े और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और बिहार विधानसभा की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की। भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल, फायर ब्रिगेड और वाटर कैनन की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों को राजभवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच फिर झड़प हुई।

विधानसभा सत्र को देखते हुए पूरे विधानसभा परिसर की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई। विधानसभा के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई। मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, बीजेपी कार्यालय और अन्य संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई।

NEET पेपर लीक पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, राजभवन मार्च में हंगामा, वाटर कैनन-आंसू गैस का इस्तेमाल

इधर, राजधानी में एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम का घेराव किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने और पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। झड़प के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कांग्रेस और भाजपा मुख्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

दिनभर चले प्रदर्शन और राजनीतिक टकराव के कारण पटना के गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर, बोरिंग रोड, राजभवन मार्ग और विधानसभा क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड में रहा और हालात पर लगातार नजर रखी गई।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का यह प्रदर्शन हाल के वर्षों में पटना के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है, जबकि विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया है।

Bihar Assembly Bihar News Bihar Politics Breaking News Dharmendra Pradhan Education News FreelancerPost Gandhi Maidan NEET Paper Leak NEET Scam Patna Breaking Patna Police Patna Protest Raj Bhavan March Student Protest
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.